सात साल की बच्ची से किया दुष्कर्म
रामपुर। अजीमनगर थाना क्षेत्र में युवक ने सात साल की बच्ची को हवस का शिकार बना लिया। पुलिस ने रिपार्
रामपुर। अजीमनगर थाना क्षेत्र में युवक ने सात साल की बच्ची को हवस का शिकार बना लिया। पुलिस ने रिपार्ट दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
अजीमनगर थाना क्षेत्र के देवरनिया शुमाली गांव में मंगलवार को एक सात साल की बच्ची खेल रही थी। दोपहर करीब एक बजे गांव के युवक विनोद ने बच्ची को टॉफी आदि का लालच दिया। लालच देकर उसे गांव के पास ही पापुलर के खेत में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। बच्ची रोती-बिलखती रही। बाद में उसे खेत में ही छोड़कर फरार हो गया। बच्ची रोती हुई घर पहुंची और अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी, जिसे सुनकर परिजनों के होश उड़ गए। उस वक्त परिवार के पुरुष घर पर नहीं थे, इसलिए बच्ची की मां उसे लेकर अजीमनगर थाने पहुंची और पुलिस को घटना की जानकारी दी। बच्ची के साथ रेप की घटना से पुलिस भी हरकत में आ गई। आरोपी विनोद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली और गांव पहुंचकर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बच्ची का मेडिकल भी कराया है। अजीमनगर थानाध्यक्ष कुशलवीर सिंह ने बताया कि आरोपी युवक का मानसिक संतुलन ठीक नहीं लगता है। उसकी हरकतें अजीब हैं। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिसकी उम्र करीब सोलह साल है।
पति के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा
: थाना भोट क्षेत्र में बहन के घर से मेहमानदारी कर लौट रही महिला का तमंचों की जोर पर अपहरण कर लिया। बरेली ले जाकर नशे का इंजेक्शन देकर सामूहिक दुष्कर्म किया। महिला ने पति समेत तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़िता की अपने पति से मुकदमेबाजी चल रही है।
रामपुर की एक कालोनी में रहने वाली महिला की अपने पति से मुकदमेबाजी चल रही है। इसी को लेकर कई बार विवाद भी हो चुका है। महिला 16 नवंबर को भोट क्षेत्र के ग्राम रम्पुरा स्थित अपनी बहन के यहां पर मेहमानदारी में आयी थी। अगले दिन को वह रामपुर जाने के लिए घर से निकली थी पर रामपुर में घर वापस नहीं पहुंची। इस पर उसकी मां ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। इस संबंध में सोमवार को थाना भोट में पीड़ित महिला पहुंची। अवगत कराया कि वह 17 नवंबर को घर जा रही थी। इस दौरान सिमरिया-केमरी मार्ग पर कार में सवार तीन लोगों ने उसे तमंचों की जोर पर कार में डाल लिया और इज्जतनगर बरेली स्थित एक मकान में ले जाकर नशे का इंजेक्शन लगा दिया। इसके बाद पति समेत तीन लोगों ने उससे सामूहिक दुष्कर्म किया। बाद में वह किसी तरह उनके चंगुल से जान बचा कर आयी है। पुलिस ने महिला की तहरीर पर उसके पति सुखविन्द्र सिंह निवासी हरथला मुरादाबाद, मुकेश तिवारी व आकाश तिवारी निवासी प्रेमनगर बरेली के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।