विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 21, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गुरु पूर्णिमा पर गौ-सेवा करना महान पुण्य

By Edited By:
Published: Sun, 21 Jul 2013 11:01 PM (IST)Updated: Sun, 21 Jul 2013 11:03 PM (IST)

News Article Hero Image

रामपुर। गुरु पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर कृष्ण भक्तों ने गौ सेवा की और गौ वंश के संरक्षण का संदेश दिया।

श्री कृष्ण प्रचार महाकाव्य समिति की ओर से कोसी मार्ग स्थित श्री सनातन गौशाला में आमों का भण्डारा किया गया। श्रद्धालुओं ने गाय पूजन किया और जीवन में शांति समृद्धि को मंगल कामना की। इसके बाद गायों को आम खिलाए। इस अवसर पर गिरिराज सरन अग्रवाल ने कहा कि गाय वंश हमारे लिए पूजनीय है। आध्यात्मिक और वैज्ञानिक दोनों दृष्टि से गायों का संरक्षण जरुरी है। इसमें दिव्य कृपा विद्यमान है जो लोगों का कल्याण करती है। कहा गुरु पूर्णिमा का दिन श्री गुरु को समर्पित होता है और भगवान श्री कृष्ण जगत गुरु माने जाते हैं। गाय भगवान श्री कृष्ण को अत्यन्त प्रिय है। गाय में उनकी कृपा का साक्षात वास है। इसलिए गुरु पूर्णिमा पर गाय का पूजन और सेवा करने का विशेष महत्व है। बताया इसकी प्रेरणा स्वामी लीला रसिक महाराज से मिल रही है। उन्होंने शहर में श्री कृष्ण गौ सेवा समिति की ओर से गायों के संरक्षण हेतु किए जा रहे प्रयास की सराहना की। इस अवसर पर अमित राज अग्रवाल, अमिता अग्रवाल, रमेश कुमार, विक्की अग्रवाल, सुशील अग्रवाल, शंकर बरनवाल, सुरेन्द्र कुमार, सुधीर चंद्र आदि ने सेवा की।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।