'अंदर राम-राम और बाहर उड़ाई दावत', मछली भोज पर सीएम योगी का अजय राय पर तंज
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रायबरेली में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय पर निशाना साधा। उन्होंने हनुमानगढ़ी दर्शन के बाद मछली ...और पढ़ें
HighLights
सीएम योगी ने रायबरेली में कांग्रेस के दोहरे आचरण पर सवाल उठाए।
हनुमानगढ़ी दर्शन के बाद मछली भोज को लेकर कांग्रेस को घेरा।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के माफिया से संबंध पर भी टिप्पणी की।
डिजिटल डेस्क, लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रायबरेली के दौरे पर हैं। यहां पर उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा आपने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष का आचरण देखा होगा, वे हनुमानगढ़ी में दर्शन करने जाते हैं लेकिन बाद में बाहर मछली की दावत उड़ाते हैं। जो खाना था वो अयोध्या के बाहर जाकर खा लेते, यह इनका दोहरा आचरण है। इनके सामने गिरगिट भी शरमा जाता है।
सीएम ने आगे कहा कि बेशर्मी की एक सीमा होती है, ये राम-राम चिल्लाते हैं। किसने कहा था मंदिर जाने के लिए, जो खाना था बाहर खा लेते, अयोध्या के बाहर, इनके सामने गिरगिट भी शरमा जाता है। वो भी शरमा जाता है कि मनुष्य के रूप में कौन ही ऐसी प्रजाति हो गई है जो वहां मंदिर में राम-राम चिल्ला रहे हैं, बजरंग बली के सामने दंडवत होने का ढोंग कर रहे हैं, लेकिन बाहर जाकर मछली की दावत उड़ा रहे हैं।
इनका पुराना इतिहास है, प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस का, सीएम ने आगे कहा कि इनके भाई की हत्या की थी एक माफिया ने, यह व्यक्ति उस माफिया के खिलाफ बयान देने नहीं गया,बल्कि उस माफिया के सामने घुटने टेक कर नतमस्तक हो गया था, ये तो ये सरकार आई और उस माफिया की भूंसी निकाल दी, अन्यथा ये लोगों ने इस प्रदेश को माफिया प्रदेश बना दिया था।
