विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'राहुल को देश से माफी मांगनी चाहिए', रायबरेली में बोले सीएम योगी; जिले को दी 879 करोड़ की सौगात

Published: Mon, 24 Aug 2026 12:13 PM (GMT+05:30)

सीएम योगी आदित्यनाथ ने रायबरेली में 879 करोड़ की 346 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने ...और पढ़ें

HighLights

  1. सीएम योगी ने रायबरेली को दी 879 करोड़ की सौगात।

  2. कांग्रेस और राहुल गांधी पर जमकर बरसे मुख्यमंत्री योगी।

  3. राना बेनी माधव बख्श सिंह की जयंती समारोह में शामिल हुए।

डिजिटल डेस्क/लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज रायबरेली के दौरे पर हैं, यहां पर सीएम ने जिलेवासियों को 879 करोड़ की 346 विकास परियोजनाओं की दी सौगात। लोगों को संबोधित करते हुए सीएम ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस के लोग विरासत का अपमान करते हैं, राहुल ने खुद को जिम्मेदारियों से अलग कर लिया है।

 देश की संस्थाओं को अपमानित करना गलत है, राहुल ने मनुस्मृति पर टिप्पणी थी उन्हें देश से माफी मांगनी चाहिए।

सीएम यहां पर 1857 के प्रथम स्वाधीनता संग्राम के अमर नायक अवध केसरी राना बेनी माधव बख्श सिंह की 222वीं जयंती पर भाव समर्पण समारोह में शामिल हुए।

इन योजनाओं का लोकार्पण

यहां पर 36 करोड़ से अधिक की महराजगंज-इन्हौना मार्ग के सुदृढ़ीकरण, 24 करोड़ से अधिक की राशि से पुलिस लाइन में ट्रांजिट हॉस्टल (जी प्लस 12) के निर्माण, 21 करोड़ से अधिक की कुंदनगंज व पश्चिमगांव-टेरा-अघौरा मार्ग का चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण कार्य का भी लोकार्पण होगा। वहीं 24-24 करोड़ से अधिक की लागत से शिवगढ़ विकास खंड के ओसाह ग्राम तथा बेला-भेला में मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय के निर्माण कार्य का शिलान्यास करेंगे। 3 करोड़ रुपये से हरचंदपुर में खीरों-पाहो संपर्क मार्ग पर क्षतिग्रस्त पुलिया के स्थान पर 4.10 मीटर स्पान आरसीसी बॉक्स पुलिया के निर्माण का शिलान्यास भी करेंगे।

यह भी पढ़ें- सीएम योगी का रायबरेली को बड़ा तोहफा, 879 करोड़ की 346 विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात