Move to Jagran APP

वाहे गुरु दा खालसा वाहे गुरु दी फतेह..

रायबरेली : गुरु गो¨बद ¨सहजी महाराज के 352वे प्रकाश पर्व पर शनिवार को भव्य शोभयात्रा निकाली

By JagranEdited By: Published: Sat, 12 Jan 2019 11:32 PM (IST)Updated: Sat, 12 Jan 2019 11:32 PM (IST)
वाहे गुरु दा खालसा वाहे गुरु दी फतेह..
वाहे गुरु दा खालसा वाहे गुरु दी फतेह..

रायबरेली : गुरु गो¨बद ¨सहजी महाराज के 352वे प्रकाश पर्व पर शनिवार को भव्य शोभयात्रा निकाली गई। श्रीगुरु ¨सह सभा गुरूद्वारा साहिब से शोभायात्रा शहर के प्रमुख मार्ग अमृत नगर, स्टेशन रोड, घंटाघर, कोतवाली रोड, दीवानी कचहरी, अस्पताल चौराहा, हाथी पार्क होते हुए देर रात गुरूतेग बहादुर मार्केट में पहुंची। वहां पर श्रीगुरु नानक जुनियर हाईस्कूल के छात्रों और समाज के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस दौरान रास्ते भर वाहे गुरु दा खालसा, वाहे गुरु दा फतेह.., जो बोले सो निहाल. से पूरा शहर गूंज उठा।

loksabha election banner

इससे पहले पालकी साहिब में श्रीगुरु ग्रंथ साहिब की शाही सवारी पंच प्यारों की अगुवाई में निकली। रास्ते भर पुष्प वर्षा कर रही तोप आकर्षण का केंद्र रही। इस बार पालकी साहिब को गुरु के सेवादार स्वयं रस्सी द्वारा बांधकर सारे रास्ते लेकर चल रहे थे, जो कि देखने योग्य था। पालकी साहिब को फूलों और बिजली झालरों से आकर्षक ढंग से सजाया गया था। प्रशासन द्वारा नियुक्त किए गए पंच सदस्यों ज्ञानी जगरूप ¨सह, त्रिलोचन ¨सह नरूला, जो¨गदर ¨सह बग्गा, हर¨वदर ¨सह मोंगा, हरचरण ¨सह मोंगा द्वारा संगत के सेवादारों प्रमुख भूमिका निभाई।

शोभायात्रा में सबसे आगे गजराज पर निशान साहिब चल रहा था। इसके बाद वैष्णवी ढोल, पांच घोड़े, श्री गुरुनानक जूनियर हाई स्कूल के बच्चे, वीर खालसा ग्रुप की गतका पार्टी, लवली पाइप बैंड, कीर्तन करते बच्चें, स्टडी सर्किल के वीर, स्त्री सत्संग की महिलाएं कीर्तन करती चल रही थी। इस मौके पर अवतार ¨सह छाबड़ा, जसबीर ¨सह गांधी, गुरमीत ¨सह तनेजा, निधान ¨सह खनूजा, गुरजीत ¨सह तनेजा, हरभजन ¨सह मोंगा, बलजीत ¨सह मोंगा, गुरमीत ¨सह मोंगा, जो¨गदर ¨सह अरोड़ा, दलजीत ¨सह सलूजा आदि मौजूद रहे। तलवारबाजी देख हर कोई रह गया दंग

शोभायात्रा में शामिल कलाकारों ने अपने कला का प्रदर्शन कर सभी को दंग कर दिया। इस दौरान तलवारबाजी, तो कोइ सीने पर बर्फ की सिल्ली रखकर तोड़वा रहा था। जगह-जगह हुआ स्वागत

भाजपा नेता अतुल ¨सह की अगुवाई में शोभायात्रा का स्वागत किया। इस मौके पर डीएन पाठक, अभिषेक मिश्रा, नितेश कुमार, राकेश यादव आदि मौजूद रहे। प¨पदर ¨सह सलूजा, त्रिलोचन ¨सह मोंगा, जस¨वदर ¨सह गांधी, तेजपाल ¨सह मोंगा, गुरबचन ¨सह सलूजा, त्रिलोचन ¨सह छाबड़ा, अवतार साई गांधी, सतपाल ¨सह मोंगा आदि स्वागत किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.