लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटें कार्यकर्ता
रायबरेली : भाजपा की बैठक जिला पंचायत सभागार में हुई। जिसमें भाजपा की ओर से आयोजित होने
रायबरेली : भाजपा की बैठक जिला पंचायत सभागार में हुई। जिसमें भाजपा की ओर से आयोजित होने वाले कार्यक्रमों पर चर्चा की। साथ ही कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया कि वे बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करने में जुट जाएं। बैठक के मुख्य अतिथि अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष गो¨वद पांडेय ने बताया कि 27 जनवरी को मन की बात कार्यक्रम बूथों पर होगा। 15 जनवरी से तीन मार्च तक सैनिक सम्मान अभियान चलाया जाएगा। 15 जनवरी से 10 फरवरी तक शक्ति केंद्र सम्मेलन और कमल ज्योति संकल्प अभियान कमिश्नरी स्तर पर होगा। एक से दस फरवरी तक जिला वालंटियर सोशल मीडिया मंडल कार्यशाला होगी। युवा, महिला, किसान और पिछड़ा मोर्चा की ओर से कार्यक्रमों का आयोजन होगा। इसके साथ ही कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे लोगों के बीच जाएं और केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं से अवगत कराएं। इस मौके पर जिलाध्यक्ष रामदेव पाल, दिनेश त्रिपाठी, बुद्धीलाल, अमरेश मौर्य, जनमेजय ¨सह, शरद ¨सह, राजेंद्र चतुर्वेदी, मोहित अग्रवाल, अनुभव कक्कड़, शालिनी कनौजिया, ऋचा सोनी, रमाकांत, मुकेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।