मोबाइल लेने घर पहुंचा, फंदे पर मिला पत्नी का शव
संसू, लालगंज (रायबरेली) : कोतवाली क्षेत्र के मलपुरा गांव में रविवार को एक महिला ने फांसी लग
संसू, लालगंज (रायबरेली) : कोतवाली क्षेत्र के मलपुरा गांव में रविवार को एक महिला ने फांसी लगाकर जान दे दी। सुबह काम पर जाते समय उसका पति अपना मोबाइल घर पर भूल गया था। उसे लेने वह वापस आया तो पत्नी का शव फांसी के फंदे से लटकता मिला। दोपहर तक घटना की सूचना पुलिस को नहीं दी गई थी।
मलपुरा गांव निवासी बच्चन ट्रैक्टर का ड्राइवर है। करीब एक साल पहले उसका विवाह डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के मोहद्दीनपुर की रहने वाली भोली (23) से हुआ था। सुबह बच्चन घर से अपने काम पर जाने के लिए निकला था। मगर, उसका मोबाइल घर पर ही रह गया। कुछ देर बाद वह मोबाइल लेने के लिए अपने घर आया। घर में काफी देर तक वह अपने कमरे का दरवाजा खटखटाता रहा। लेकिन दरवाजा नहीं खुला। इस पर उसने परिवारीजनों की मदद से दरवाजे को तोड़ा। जब वह और घर के अन्य सदस्य कमरे में पहुंचे तो वहां महिला का शव पंखे के कुंडे से साड़ी के सहारे लटका मिला। यह देखकर परिवार में कोहराम मच गया। गांव के लोग भी एकत्र हो गए। लेकिन दोपहर तक इसकी सूचना पुलिस को नहीं दी गई थी। उधर, कोतवाली की दारोगा आरती ¨सह सूचना पर दोपहर के बाद मौके पर पहुंचीं। दारोगा ने बताया कि महिला ने फांसी लगाई है। घटना की पड़ताल की जा रही है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। पति के साथ मायके जाने की थी तैयारी
मृतका के पति बच्चन ने बताया कि शुक्रवार को ही भोली अपने मायके से आई थी। रविवार को उसके मायके में चाचा के घर तेरहवीं थी। इसमें वह जाना चाहती थी। इसके लिए वह भी तैयार था। बच्चन का कहना है कि रविवार दोपहर काम से लौटने के बाद वह पत्नी को लेकर उसके मायके जाने वाला था। पता नहीं था कि ऐसा कुछ होगा, वरना वह काम पर जाता ही नहीं।