महिला की संदिग्ध हालात में मौत, हत्या का मामला दर्ज
संसू, खीरों (रायबरेली) : थाना क्षेत्र के पाहो गांव में रविवार को संदिग्ध परिस्थितियों में एक ि
संसू, खीरों (रायबरेली) : थाना क्षेत्र के पाहो गांव में रविवार को संदिग्ध परिस्थितियों में एक विवाहिता झुलस गई थी। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतका के पिता ने पति, ससुर समेत पांच लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।
थाना क्षेत्र असंद्रा के निवासी मनोज कुमार जायसवाल ने बताया कि उसकी बेटी प्रियंका जायसवाल (32) की शादी पाहो निवासी पवन जायसवाल के साथ फरवरी 2015 में हुई थी। शादी के बाद से ही प्रियंका के पति पवन, देवर निर्भय उर्फ शुभम, अमन, अरुण और ससुर जगदीश जायसवाल बाइक, सोने की चेन व अंगूठी की मांग करते आ रहे थे। इसी को लेकर वे प्रियंका को प्रताड़ित करते थे। तीन नवंबर की रात लगभग आठ बजे ससुरालीजन उसकी बेटी के साथ बदसलूकी कर रहे थे। विरोध करने पर प्रियंका को लाठी-डंडों से मारा-पीटा। फिर उसके ऊपर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी। गांव वालों से सूचना मिलने पर वह बेटी के घर पहुंचा। ससुराल वालों ने घर में नहीं घुसने दिया। वहीं, लखनऊ में इलाज के दौरान देर रात प्रियंका की मौत हो गई। थानाध्यक्ष अतुल कुमार ¨सह ने बताया कि मृतका के पिता की तहरीर पर ससुरालीजनों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। कार्रवाई की जा रही है।