Move to Jagran APP

सो रहे दंपती पर गिरी छत, पत्नी की मौत

जगतपुर (रायबरेली) थाना क्षेत्र में शनिवार की रात बरामदे के नीचे सो रहे दंपती पर छत गिर प

By JagranEdited By: Published: Sun, 15 Dec 2019 11:33 PM (IST)Updated: Mon, 16 Dec 2019 06:08 AM (IST)
सो रहे दंपती पर गिरी छत, पत्नी की मौत
सो रहे दंपती पर गिरी छत, पत्नी की मौत

जगतपुर (रायबरेली) : थाना क्षेत्र में शनिवार की रात बरामदे के नीचे सो रहे दंपती पर छत गिर पड़ी। हादसे में जहां पत्नी की मौत हो गई। वहीं पति गंभीर रूप से घायल है। उसकी हालत नाजुक होने पर सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

loksabha election banner

घटना क्षेत्र के पालकी हार मजरे चिचौली गांव की है। गांव का राज बहादुर (60) और उसकी पत्नी राजवती (53) दोनों घर के दरवाजे बने बरामदे के नीचे सो रहे थे, तभी रात में अचानक बरामदे की छत ढह गई। छत के मलबे में पति-पत्नी दब गए। छत गिरने की आवाज सुनकर गांव के लोग एकत्र हो गए। सभी ने मिलकर मलबा हटाया। जिसके बाद दंपती को निकाला गया। मलबे में दबने के कारण दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। आनन-फानन घर वाले दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान राजवती की मौत हो गई। वहीं राज बहादुर का इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलने के बाद क्षेत्रीय लेखपाल सुनील त्रिपाठी ने मौके पर पहुंच जायजा लिया। उधर, थानाध्यक्ष हरिशंकर प्रजापति ने बताया कि हादसे में पत्नी की मौत हुई है। जिसका शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जबकि घायल पति का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.