Move to Jagran APP

रायबरेली से कांग्रेस की विधायक अदिति सिंह का जिला पंचायत अध्यक्ष पर हमला कराने का आरोप

अदिति सिंह आज किसी काम के सिलसिले में रायबरेली से लखनऊ आ रही थीं। इसी दौरान लखनऊ-प्रयागराज हाई-वे पर उनकी गाड़ी को रोक कर उसमें तोडफ़ोड़ की गई।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Tue, 14 May 2019 04:21 PM (IST)Updated: Tue, 14 May 2019 10:07 PM (IST)
रायबरेली से कांग्रेस की विधायक अदिति सिंह का जिला पंचायत अध्यक्ष पर हमला कराने का आरोप
रायबरेली से कांग्रेस की विधायक अदिति सिंह का जिला पंचायत अध्यक्ष पर हमला कराने का आरोप

रायबरेली, जेएनएन। जिला पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव के दिन आज रायबरेली में अराजकता चरम पर थी। रायबरेली सदर से विधायक अदिति सिंह का आरोप है कि उनकी हत्या का प्रयास किया गया। इस मामल में एडीजी लॉ एंड ऑर्डर ने पुलिस से रिपोर्ट तलब की है।

loksabha election banner

रायबरेली में आज दबंग छवि के जिला पंचायत अध्यक्ष अवधेश प्रताप सिंह के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव आना था। जिला पंचायत अध्यक्ष के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग से पहले कांग्रेस विधायक अदिति सिंह की गाड़ी का पीछा किया गया। अदिति सिंह आज लखनऊ से रायबरेली आ रही थीं। इसी दौरान टॉल प्लाजा के बाद उनके वाहन पर हमला किया गया। लखनऊ-प्रयागराज हाई-वे पर उनकी गाड़ी को रोक कर उसमें तोडफ़ोड़ की गई। इसमें अदिति सिंह को हाथ में चोट भी आई है।

कांग्रेस विधायक अदिति सिंह ने कहा कि जिला पंचायत अध्यक्ष अवधेश प्रताप सिंह के गुर्गों ने हत्या के इरादे से उनके ऊपर जानलेवा हमला किया है। अदिति ने कहा कि मेरा वाहन गुंडों ने पलटा है। इसके बाद मेरी गाड़ी पर दूसरे वाहनों से ठोकर मारी गई। हमला करने वालों में जिला पंचायत अध्यक्ष अवधेश सिंह भी शामिल थे। अदिति सिंह ने बताया कि लखनऊ से रायबरेली आते समय जिला पंचायत अध्यक्ष अवधेश सिंह ने हमला कराया है। दिनेश प्रताप सिंह के कॉलेज के बाहर 50-60 हर तरीके के हथियारों से लैस लड़को ने हमला किया। जिला पंचायत अध्यक्ष अवधेश सिंह भी उनके साथ मौजूद थे। उन्होंने कहा वह अवधेश प्रताप के खिलाफ नामजाद मुकदमा दर्ज कराऐंगी। अदिति सिंह की गाड़ी पलटने की यह घटना हरचंदपुर थाना क्षेत्र के मोदी स्कूल के पास की बताई जा रही है। 

रायबरेली जिला पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ मंगलवार को अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान होना था। इसके लिए लखनऊ से जिला पंचायत सदस्य राकेश अवस्थी और सदर विधायक अदिति सिंह अपनी-अपनी गाड़ी से आ रहे थे। ऐसा बताया जा रहा है कि बछरावा टोल के पास राकेश अवस्थी की गाड़ी  दबंगों ने रोक ली और हमला बोल दिया। इस दौरान विधायक अदिति सिंह की गाड़ी का भी पीछा किया गया। तेज रफ्तार होने के चलते सदर विधायक की गाड़ी हरचंदपुर क्षेत्र के मोदी स्कूल के पास पलट गई। सदर विधायक को चोट आई। उन्हें जिला अस्पताल से लखनऊ रेफर कर दिया गया है। इस घटना से जिले भर में तनाव का माहौल बना हुआ है।

कांग्रेस विधायक अदिति सिंह ने कहा कि जिला पंचायत अध्यक्ष अवधेश प्रताप सिंह के गुर्गों ने हत्या के इरादे से उनके ऊपर जानलेवा हमला किया है। अदिति ने कहा कि मेरा वाहन गुंडों ने पलटा है। इसके बाद मेरी गाड़ी पर दूसरे वाहनों से ठोकर मारी गई। हमला करने वालों में जिला पंचायत अध्यक्ष अवधेश सिंह भी शामिल थे। उन्होंने कहा वह अवधेश प्रताप के खिलाफ नामजाद मुकदमा दर्ज कराऐंगी। अदिति सिंह की गाड़ी पलटने की यह घटना हरचंदपुर थाना क्षेत्र के मोदी स्कूल के पास की बताई जा रही है।

अवधेश प्रताप सिंह के भाई दिनेश प्रताप सिंह कांग्रेस से एमएलसी हैं। उन्होंने लोकसभा चुनाव से पहले पाला बदला और रायबरेली में सोनिया गांधी के खिलाफ चुनाव लड़ा। अवधेश प्रताप के एक भाई राकेश प्रताप सिंह कांग्रेस से रायबरेली के हरचंदपुर से विधायक हैं। इस घटना के बाद रायबरेली शहर में तनाव है। हमले के विरोध में ऊंचाहार से सपा विधायक मनोज पांडेय ने पैदल मार्च निकाला। उन्होंने जिला पंचायत सदस्यों पर हुए हमले की निंदा की। वहीं, अदिति सिंह, एमएलसी दीपक सिंह अपने समर्थकों के साथ धरने पर बैठ गई हैं। इससे पहले अस्पताल में कांग्रेसियों व पुलिस प्रशासन के बीच तीखी झड़प भी हुई। 

रायबरेली में सुबह कांग्रेस विधायक अदिति सिंह की गाड़ी का पीछा किया गया जिससे उनकी गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। कुछ दबंग कथित तौर पर अदिति पर हमला करने के इरादे से पीछा कर रहे थे। उधर मामले में उत्तर प्रदेश के डीजीपी कानून व्यवस्था आनंद कुमार ने रायबरेली एसपी से पूरे रिपोर्ट तलब कर ली है। इसके अलावा मौके पर शांति व्यवस्था बनाये रखने के डीजी मुख्यालय की तरफ से अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।

एमएलसी दीपक सिंह बोले- सीएम योगी के इशारे पर हुआ हमला

एलएलसी दीपक सिंह ने आरोप लगाया कि हमला योगी सरकार और एमएलसी के इशारे पर किया गया है। लगातार जिला पंचायत सदस्यों के मुकदमे किए गए। आज सरेआम सदस्यों पर हमले किए गए। एक दिन पहले जिला पंचायत सदस्यों का अपहरण किया गया। यह पुलिस के संरक्षण में किया गया। अभी तक केस दर्ज नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी इसके खिलाफ अदालत का दरवाजा खटखटाएगी। अदिति सिंह राबयरेली के बाहुबली अखिलेश सिंह की बेटी हैं। उन्होंने रायबरेली में 2017 के विधानसभा चुनाव में पहली बार हाथ आजमाया और भारी मतों से जीत दर्ज की। 

सरकार के इशारे पर अदिति पर हमला : लल्लू

कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता अजय कुमार लल्लू ने रायबरेली में कांग्रेस विधायक अदिति सिंह पर सरकार के इशारे पर हमला किये जाने का आरोप लगाया है। उन्होंने हमलावरों की तुरंत गिरफ्तारी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश की कानून व्यवस्था गुंडों के हाथों में है और उनकी कमान मुख्यमंत्री संभाले हुए हैं। बछरावां टोल प्लाजा के पास रायबरेली के जिला पंचायत अध्यक्ष अवधेश सिंह के कॉलेज के सामने घात लगाकर बैठे हुए गुंडों ने असलहों और ईंट-पत्थरों से जानलेवा हमला किया जिसमें विधायक अदिति सिंह और जिला पंचायत सदस्य सहित कई कार्यकर्ता बुरी तरह घायल हो गए। उन्होंने कहा कि हमले के मुख्य आरोपित अवधेश सिंह समेत गुंडों की गिरफ्तारी हो और विधायक को सुरक्षा प्रदान की जाए वरना प्रदेशव्यापी आंदोलन होगा।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.