रायबरेली के 35 हजार दिव्यांगजनों की बल्ले-बल्ले, परिवहन निगम का बड़ा एलान; अब सफर में नहीं लगेगा एक भी रुपया
उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बसों में अब दिव्यांग यात्रियों को निश्शुल्क यात्रा की सुविधा मिलेगी, जिससे रायबरेली के 35 हजार से अधिक दिव्यांगों को लाभ होगा।

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।
HighLights
दिव्यांग यात्रियों को यूपी परिवहन बसों में निश्शुल्क यात्रा सुविधा।
रायबरेली के 35 हजार से अधिक दिव्यांगों को मिलेगा लाभ।
डिजिटल दिव्यांग कार्ड (यूडीआइडी) से मिलेगी निश्शुल्क टिकट सुविधा।
जागरण संवाददाता, रायबरेली। परिवहन निगम की बसों में अब दिव्यांग यात्रियों को निशुल् यात्रा की टिकट सुविधा मिलेगी। इससे जिले के 35 हजार से अधिक दिव्यांग यात्रियों को लाभ मिलेगा। सुविधा के लिए दिव्यांग यात्रियों को अपने डिजिटल दिव्यांग कार्ड (यूडीआइडी) का इस्तेमाल करना होगा।
निश्शुल्क यात्रा की सुविधा 40 प्रतिशत दिव्यांगता से शुरू होगी। 40 से 80 प्रतिशत तक दिव्यांगता वाले यात्रियों को एक -एक निश्शुल्क टिकट दिए जाएंगे। वहीं, 80 प्रतिशत से अधिक दिव्यांगता वाले यात्रियों को दो निश्शुल्क टिकट की सुविधा मिलेगी। निश्शुल्क टिकट की व्यवस्था को डिजिटल माध्यम से जोड़ा गया है। यात्रा के दौरान दिव्यांग यात्री को अपना यूडीआइडी कार्ड परिचालक को दिखाना होगा।
जानकारी ऐसे होगी सत्यापित
परिचालक एटीएम मशीन के माध्यम से कार्ड पर दर्ज क्यूआर कोड को स्कैन करेगा। क्यूआर कोड स्कैन होने के बाद यात्री की दिव्यांगता संबंधी जानकारी सत्यापित होगी और नियमानुसार निश्शुल्क टिकट जारी किया जाएगा। जिले में बड़ी संख्या में दिव्यांग यात्री रोजाना इलाज, रोजगार, शिक्षा और अन्य जरूरी कार्यों के लिए बसों से आवागमन करते हैं।
यह भी पढ़ें- कानपुर में विधानसभा चुनाव से पहले खराब मिलीं 143 EVM, जांच में जुटी बेंगलुरू से आई 12 इंजीनियरों की टीम
क्षेत्रीय प्रबंधक विमल राजन का कहना है कि सभी परिचालकों को व्यवस्था के अनुसार डिजिटल कार्ड का क्यूआर कोड स्कैन कर निश्शुल्क टिकट जारी करने के निर्देश दिए हैं। मशीन में निश्शुल्क टिकट की फीडिंग शुरु करा दी गई है।
