विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यूपी पुलिस सिपाही भर्ती, रायबरेली में शारीरिक दक्षता परीक्षा में बिगड़ी 21 अभ्यर्थियों की तबीयत

Published: Sun, 04 Oct 2026 07:48 PM (IST)

UP Police Constable Recruitment: उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा गोरा बाजार में पीएसी मैदान में कराई ...और पढ़ें

जिला अस्पताल में भर्ती अभ्यर्थी : इंटरनेट मीडिया

जिला अस्पताल में भर्ती अभ्यर्थी : इंटरनेट मीडिया

HighLights

  1. सर्वर की तकनीकी समस्या अभ्यर्थियों पर पड़ गई भारी

  2. सुबह निर्धारित समय से करीब तीन घंटे बाद शुरू हुई दौड़

  3. जिला अस्पताल में कराया जा रहा अभ्यर्थियों का उपचार, सभी की तबीयत में सुधार

  4. सुलतानपुर, अयोध्या, बाराबंकी समेत अन्य जनपदों से आए थे अभ्यर्थी

जागरण संवाददाता, रायबरेली : उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा पीएसी मैदान में कराई जा रही है। रविवार को परीक्षा में शामिल होने के लिए आस पास के जनपदों के अभ्यर्थी शहर पहुंचे। इस दौरान दौड़ में करीब 20 अभ्यर्थियों की तबीयत बिगड़ गई, जिन्हें तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका उपचार किया गया।

रायबरेली में पीएसी परिसर में चल रही उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा में रविवार को सर्वर की तकनीकी समस्या अभ्यर्थियों पर भारी पड़ गई। सुबह की दौड़ निर्धारित समय से करीब तीन घंटे बाद शुरू हुई। दौड़ के दौरान 21 अभ्यर्थियों की तबीयत बिगड़ गई। चक्कर, कमजोरी व मोच आने से अभ्यर्थी गिर पड़े। सभी को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका उपचार किया गया।

उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा गोरा बाजार में पीएसी मैदान में कराई जा रही है। रविवार को परीक्षा में शामिल होने के लिए लखनऊ जोन के जनपदों के अभ्यर्थी शहर पहुंचे। इनमें अयोध्या, सुलतानपुर, बाराबंकी, उन्नाव समेत अन्य जिले के परीक्षार्थी शामिल रहे।

सुबह पांच बजे बुलाया गया था पीएसी परिसर

बताया जा रहा है कि अभ्यर्थियों को सुबह पांच बजे पीएसी परिसर बुलाया गया था। दौड़ करीब 5:30 बजे शुरू होनी थी, लेकिन सर्वर में खराबी के चलते प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ सकी। लंबे इंतजार के बाद करीब आठ बजे अभ्यर्थियों को दौड़ के लिए मैदान में उतारा गया। उस समय धूप तेज हो चुकी थी। काफी देर तक इंतजार करने के बाद कड़ी धूप में शारीरिक परीक्षा देने से 21 अभ्यर्थियों की हालत बिगड़ गई।

समय से शुरू नहीं की गई परीक्षा प्रक्रिया

जिला अस्पताल आए अभ्यर्थियों ने बताया कि समय से प्रक्रिया शुरू नहीं होने के कारण उन्हें काफी देर तक धूप में रहना पड़ा। दौड़ के दौरान कई युवाओं को चक्कर आने लगे और वह मैदान में गिर गए, जिससे अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। पुलिस और स्वास्थ्य टीम ने तत्काल प्राथमिक उपचार दिया तथा एंबुलेंस से अभ्यर्थियों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद अधिकतर अभ्यर्थी घर चले गए। अपर पुलिस अधीक्षक आलोक सिंह का कहना है कि जिन अभ्यर्थियों की तबीयत बिगड़ी थी, उन्हें जिला अस्पताल भेजकर उपचार कराया गया है। सर्वर में समस्या की बात गलत है।