यूपी के किसानों की हुई मौज, अब 50 प्रतिशत छूट पर मिलेंगे रबी फसल के बीज; ऐसे मिलेगा योजना का लाभ
किसानों को रबी फसलों के बीज पर 50 प्रतिशत अनुदान मिलेगा, जिसकी बुकिंग विभागीय पोर्टल पर शुरू हो गई है। ...और पढ़ें

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।
HighLights
रबी फसलों के बीज पर किसानों को 50% अनुदान।
बीज बुकिंग विभागीय पोर्टल पर शुरू, रायबरेली में।
चयनित किसानों को निःशुल्क सरसों मिनीकिट उपलब्ध।
जागरण संवाददाता, रायबरेली। रबी फसलों की बोआई का समय नजदीक आ गया है। इससे रबी फसलों के बीज की बुकिंग पोर्टल पर शुरू हो गई। किसानों को सामान्य बीज पर 50 प्रतिशत अनुदान दिया जाएगा।
जिला कृषि अधिकारी अखिलेश पांडेय ने बताया कि गेहूं के 19,500 क्विंटल लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 6,778 क्विंटल, जौ के 142 के सापेक्ष 75.20 क्विंटल, सरसों के 39 के सापेक्ष 2.77 क्विंटल और मसूर के 24.96 के सापेक्ष 4.64 क्विंटल बीज की बुकिंग हुई है।
वहीं, तोरिया के 1,400 पैकेट के लक्ष्य के सापेक्ष 907 पैकेट की बुकिंग हुई है। सरसों मिनीकिट के 5,200 पैकेट के लक्ष्य के सापेक्ष 2,672 पैकेट की बुकिंग हो चुकी है। मिनीकिट चयनित किसानों को पूरी तरह निश्शुल्क उपलब्ध कराई जाएगी।
चना, मटर आदि अन्य सामान्य एवं निश्शुल्क मिनीकिट बीजों की बुकिंग और ई-लाटरी से किसानों का चयन पूरा हो चुका है। वर्तमान में तोरिया की बोआई का समय चल रहा है।
यह भी पढ़ें- यूपी के सभी सरकारी कर्मचारियों को पूरे करने होंगे दो कोर्स, मुख्य सचिव ने जारी किया आदेश
अन्य दलहन-तिलहन फसलों की बोआई भी जल्द शुरू होगी। किसान विभागीय पोर्टल पर बीज की बुकिंग करा सकते हैं।
