आग की चपेट में आकर दो किसानों की फसल राख
ऊंचाहार (रायबरेली) खेत में खड़ी गेहूं की फसल में अज्ञात कारणों से आग लग गई। जिससे दो
ऊंचाहार (रायबरेली) : खेत में खड़ी गेहूं की फसल में अज्ञात कारणों से आग लग गई। जिससे दो किसानों की करीब साढ़े छह बीघे गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। आग बुझाने के दौरान किसान के दो बेटे भी गंभीर रूप से झुलस गए।
मामला रोहनियां विकास खंड के उमरन गांव का है। गांव निवासिनी गीता देवी के खेत पास के गांव पूरे बेचू निवासी सुखलाल ने बटाई पर ले रखा है। मंगलवार की शाम को इनके खेत में अचानक अज्ञात कारणों से आग लग गई। जिससे खेत जलने लगा। तेज लपटें देख ग्रामीण खेत की ओर दौड़े और आग बुझाने का प्रयास किया। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन इस दौरान साढ़े तीन बीघे सुखलाल की फसल और तीन बीघे विजय कुमार की फसल जलकर राख हो गई। आग बुझाने के दौरान सुखलाल के दो बेटे राजेंद्र कुमार व धर्मेंद्र कुमार गंभीर रूप से झुलस गए। दोनों को पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।