नवजात को कुएं में फेंका, महिला ने बचायी जान
महराजगंज : क्षेत्र के चंदापुर गांव में बुधवार को खेत में गेहूं की कटाई करने निकली महिल
महराजगंज : क्षेत्र के चंदापुर गांव में बुधवार को खेत में गेहूं की कटाई करने निकली महिलाओं ने प्राथमिक विद्यालय के पास कुएं में बच्ची के रोने की आवाज सुनी। महिलाओं संग गांव के लोग आनन फानन मदद के लिए दौड़े। बच्ची को कुएं से बाहर निकालकर सीएचसी लाया गया। यहां प्रारंभिक जांच में बच्ची स्वस्थ मिली। फिर भी उसे एहतियातन जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। गांव से आशा बहू को उसकी देखरेख में रखा गया है।
चंदापुर गांव की सूरजकली, राम कुमारी, सुनीता, शिवदेई आदि महिलाएं सुबह गेहूं की कटाई करने अपने ही खेतों में गई थी। वहीं पास में चंदापुर प्राथमिक विद्यालय है। इस स्कूल के पास ही कुआं है, जिसमें पानी नहीं है। महिलाएं जब कटाई कर रही थीं तभी उन्हें बच्ची के रोने की आवाज आयी। महिलाओं ने तलाशना शुरू किया और कुएं के पास पहुंच गईं। कुएं में झांककर देखा तो सफेद कपड़े में लिपटी एक नवजात उसमें पड़ी थी। उसे देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि डिलीवरी के तुरंत बाद ही बच्ची को कुएं में फेंक दिया गया। महिलाओं ने गांव के पुरुषों को मदद के लिए बुलाया। दो लोग कुएं में उतरे और बच्ची को बाहर निकाला। फिर उसे अस्पताल लाया गया। क्योंकि बच्ची के परिजनों का कुछ पता नहीं, इसलिए उसकी बेहतर देखभाल के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया। यहां उसे कंगारू मदर केअर यूनिट में रखा गया है। पुलिस बच्ची के परिवारीजनों के बारे में सुरागरसी कर रही है। कोतवाल राकेश कुमार ¨सह ने बताया कि बच्ची की देखभाल के लिए आशा बहू को लगाया गया है। बच्ची की परवरिश बेहतर हो, इसके लिए स्थानीय लोगों से बातचीत की जा रही है।