शहीदों के नायक थे भगत सिंह
रायबरेली भारत की कम्युनिस्ट पार्टी ने शहर के क्रांतिपुरी में शहादत दिवस पर गोष्ठी का
रायबरेली : भारत की कम्युनिस्ट पार्टी ने शहर के क्रांतिपुरी में शहादत दिवस पर गोष्ठी का आयोजन किया। इसमें वक्ताओं ने भगत सिंह को शहीदों का नायक बताया।
फिरोज गांधी डिग्री कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉ. राम बहादुर वर्मा ने कहा कि भगत सिंह ने क्रांतिकारी आंदोलन को विचारधारा व सिद्धांत दिए। वे पूंजीवाद व सामंतवाद को मिटाकर समाजवादी समाज की स्थापना करना चाहते थे। जिलामंत्री रामदीन विश्वकर्मा ने कहा कि भगत सिंह ने राष्ट्रीय आंदोलन को नई ऊर्जा प्रदान की। एक दौर में वह महात्मा गांधी से अधिक लोकप्रिय थे। भगत सिंह नौजवानों के प्रेरणा स्त्रोत हैं। गोष्ठी की अध्यक्षता राम सजीवन यादव ने की। इस मौके पर राम नरेश वर्मा, रामचंद्र वर्मा, रामदेव, राकेश कुमार, सूर्यपाल वर्मा, राम कुमार वर्मा, शंभू दयाल वर्मा, शिव शरण चौधरी, सुरेंद्र सिंह, राजेश, जगदीश यादव, गनेशी प्रसाद, सूर्यकली आदि मौजूद रहे।