हादसे में दंपती की मौत, आज जानी थी बेटे की बरात
डलमऊ (रायबरेली): बुधवार को दर्दनाक हादसे में दंपती की मौत हो गई। उनके बेटे की बरात गुरु
डलमऊ (रायबरेली): बुधवार को दर्दनाक हादसे में दंपती की मौत हो गई। उनके बेटे की बरात गुरुवार को जानी थी। दुर्घटना में दंपती का भांजा भी गंभीर रूप से घायल हो गया। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने लालगंज-डलमऊ मार्ग पर जाम लगा दिया। उन्हें समझाने में पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
क्षेत्र के खपराताल निवासी रामनरायन (49), अपनी पत्नी कुशमा (45) शाम के वक्त बाइक से मुराई का बाग खरीदारी करने जा रहे थे। बाइक उनका भांजा अरुण कुमार (28) निवासी नगरूमऊ चला रहा था। ¨लक रोड से जैसे ही बाइक मुख्य मार्ग पर कनहा पहुंची, डलमऊ की ओर से आ रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दंपती की मौके पर ही मौत हो गई। अरुण को गंभीर हालत में सीएचसी लाया गया। फिर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हादसे से गुस्साए ग्रामीणों ने लगभग एक घंटे तक राज्यमार्ग पर आवागमन अवरुद्ध रखा।
राम नरायन के बड़े बेटे बाबू की शादी गुरुवार को नियत थी। बरात के लिए ही कुछ आवश्यक खरीदारी करने के लिए दोनों निकले थे, तभी हादसा हो गया। सीओ विनीत ¨सह ने बताया कि तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज किया जाएगा। हादसे के बाद ग्रामीणों में गुस्सा था। जिन्हें समझाकर शांत करा दिया गया।
दुर्घटना में बाइक सवार घायल
लालगंज: तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम उदवामऊ निवासी कमलेश कुमार निर्मल और हृदय राम निर्मल एक ही बाइक पर सवार होकर लालगंज से अपने घर जा रहे थे। आनापुर मोड़ के निकट सामने से आ रहे चौपहिया वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। जिसके चलते दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लालगंज ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद ह्रदयराम को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।