विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 07, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

‘ऐसे ही हिन्दू शेरों की है जरूरत’, स्वामी प्रसाद को थप्पड़ मारने वाले युवकों के समर्थन में बोले महंत राजू दास

Published: Thu, 07 Aug 2025 01:01 PM (IST)

अयोध्या के महंत राजूदास ने स्वामी प्रसाद मौर्य पर रायबरेली में हुए थप्पड़ हमले पर प्रतिक्रिया देते हुए हमला करने ...और पढ़ें

स्वामी प्रसाद को थप्पड़ मारने वाले युवकों के समर्थन में बोले महंत राजू दास
स्वामी प्रसाद को थप्पड़ मारने वाले युवकों के समर्थन में बोले महंत राजू दास

जागरण संवाददाता, रायबरेली। उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे और अपनी जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य पर हुए थप्पड़ हमले को लेकर अयोध्या के महंत राजूदास ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने थप्पड़ मारने वाले युवकों के समर्थन में कहा कि ऐसे ही हिन्दू शेरों की जरूरत है। 

बता दें कि बुधवार को रायबरेली के सारस चौराहे पर स्वामी प्रसाद मौर्य पर हमला हुआ था। इस हमले में शामिल युवकों के समर्थन में शंकाराचार्य परिषद के अध्यक्ष और शांभवी पीठाधीश्वर स्वामी आनन्द स्वरूप ने इनाम देने की घोषणा की है।

वहीं, गुरुवार को महंत राजूदास ने फेसबुक पोस्ट में लिखा कि रामायण व गीता धर्म शास्त्र पर गलत बोलने वाले को जूते मारने चाहिए। ऐसे ही हिन्दू शेरों की है जरूरत, रील्स बनाने वालों की कोई जरूरत नहीं है।

गौरतलब है कि मौर्य को रायबरेली में युवक ने पीछे से आकर थप्पड़ मारा, जिससे लोग सन्न रह गये। स्वामी के समर्थकों ने तुरंत आरोपी युवक को दबोच लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी।

इसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। दिनदहाड़े चौराहे पर हुई इस मारपीट से इलाके में खलबली मच गई। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।