विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 27, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Smriti Irani: कांग्रेस ने गो माता की हत्या करने वालों का किया प्रोत्साहन- स्मृति जुबिन ईरानी

By Dharmendra PandeyEdited By:
Published: Sun, 27 Dec 2020 11:42 AM (IST)Updated: Sun, 27 Dec 2020 01:23 PM (IST)

Smriti Irani नरेंद्र मोदी सरकार में महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी पहली बार अमेठी से सांसद चुनी गई ...और पढ़ें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम में शामिल होने स्मृति ईरानी सलोन विधानसभा के हाजीपुर गांव पहुंची
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम में शामिल होने स्मृति ईरानी सलोन विधानसभा के हाजीपुर गांव पहुंची

रायबरेली, जेएनएन। Smriti Irani:  प्रधानमंत्री मन की बात में शामिल होने सलोन विधानसभा के डीह ब्लॉक के हाजीपुर गांव पहुंची केंद्रीय मंत्री और अमेठी सांसद स्मृति जुबिन ईरानी ने कांग्रेस पर तीखे प्रहार किए। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद पत्रकारों से रूबरू होते हुए कांग्रेस के गाय बचाओ और किसान बचाओ यात्रा को दोगलापन बताया। उन्‍होंने कहा कि केरल में गो माता की हत्या करने वालों को कांग्रेस ने प्रोत्साहित किया। 

केंद्रीय मंत्री स्मृति जुबिन ईरानी तीन दिनी दौरे में अपने संसदीय क्षेत्र अमेठी 25 दिसंबर को पहुंची थी। अगले दिन शनिवार को करीब 80 करोड़ रुपया की विकास की योजना की सौगात देने के बाद रविवार यानी आज स्मृति ईरानी सलोन विदानसभा क्षेत्र के हाजीपुर गांव पहुंची।

यहां उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने उत्तर प्रदेश में सम्राट साइकिल पर किसानों की जमीन हड़पकर आज तक उस जमीन को छोड़ा नहीं। जिन लोगों ने केरल में अपने पदाधिकारियों के माध्यम से गो माता की निर्मम हत्या करके उसका इश्तिहार छपवा दिया। पूरे देश में आपको लगता है कि उत्तर प्रदेश की जनता इतनी भ्रमित है। उन लोगों का पाप माफ कर देंगे। उत्तर प्रदेश की जनता भली भांति जानती है कि गो माता के संरक्षण में भाजपा ने कितना काम किया है। उत्तर प्रदेश की जनता जानती है कि किस प्रकार से केरल में गो माता की हत्या करने का उत्सव कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों ने मनाया है। गो माता की हत्या के बाद कांग्रेस पार्टी के आलाकमान ने ऐसे लोगों का प्रोत्साहन किया है। मेरा मानना है कि जो दोगलापन कांग्रेस पार्टी दिखा रही है, उसकी सच्चाई जनता भली भांति जानती है।

प्रधानमंत्री के मन की बात पर स्‍मृति ईरानी ने कहा कि जनता जनार्दन ने मिलकर ग्राम सभा हाजीपुर में माननीय प्रधानमंत्रीजी का उद्बोधन को सुना। राष्ट्र के प्रति विशेष रूप से साल 2020 में देश के नागरिक कैसे एकजुट होकर संकल्पित भाव से वैश्विक महामारी कोरोना की इस परिस्थिति में भी प्रधानमंत्रीजी के नेतृत्व वाली सरकार के साथ समन्वय स्थापित किया। दृढ़ संकल्प के साथ जैसे उन्होंने यह वर्ष बिताया है। उसके लिए प्रधानमंत्रीजी ने देश के सभी नागरिकों का अभिनंदन किया। साथ ही नव वर्ष में नए संकल्प हम लें। पर्यावरण संरक्षण, वोकल फॉर लोकल को और आगे बढ़ाते हुए आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार करने के लिए हम सब संकल्पित हो। ऐसा प्रधानमंत्रीजी ने अपने मन के बात उद्बोधन में हम सब नागरिकों से आह्वान किया। आज डीह ब्लॉक और रायबरेली की जनता की ओर से प्रधानमंत्री जी को नववर्ष में और भी ऊर्जा के साथ राष्ट्र के उत्थान में समर्पित भाव से जो काम कर रहे है। नवकीर्ति की प्राप्ति हो ऐसी हम सब शुभकामनाएं देते हैं।

बता दें, वह शुक्रवार देर शाम लखनऊ भी पहुंची थीं, जहां पर उन्होंने सीएम योगी आदित्यनाथ से उनके सरकारी आवास पर भेंट भी की थी।

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।