Move to Jagran APP

डीह में निकली भगवान राम की भव्य शोभायात्रा

संसू, डीह (रायबरेली) : डीह के दशहरा मेले में सोमवार शाम भव्य शोभायात्रा निकली गई। इसको

By JagranEdited By: Published: Mon, 22 Oct 2018 11:46 PM (IST)Updated: Mon, 22 Oct 2018 11:46 PM (IST)
डीह में निकली भगवान राम की भव्य शोभायात्रा
डीह में निकली भगवान राम की भव्य शोभायात्रा

संसू, डीह (रायबरेली) : डीह के दशहरा मेले में सोमवार शाम भव्य शोभायात्रा निकली गई। इसको देखने के लिए हजारों लोगों की भीड़ मौजूद रही। इस दौरान जय श्रीराम के नारे लगे। घरों से फूलों की वर्षा हुई।

loksabha election banner

डीह के रामलीला मैदान में दशहरा मेले का आयोजन किया जाता है। मेले में सोमवार को भव्य शोभायात्रा (रोशनी) निकाली गई। रोशनी में देवी-देवताओं की भव्य झांकियां निकाली गई। शोभायात्रा देखने के लिए मार्ग में हजारों लोग मौजूद रहे। शोभायात्रा में भगवान राम अपनी पत्नी सीता व अपने भाइयों के साथ रथ पर सवार थे। शोभायात्रा के दौरान कागज के गुब्बारे उड़ाये गये। सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने के लिए डीह थानाध्यक्ष लालचंद्र सरोज पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.