विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 04, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शिव बरात रोकी, समझाने पर बदला रास्ता

By JagranEdited By:
Published: Mon, 04 Mar 2019 11:31 PM (IST)

ऊंचाहार (रायबरेली) सोमवार को ऊंचाहार नगर में शिव बरात निकाली गई। कस्बे में एक स्थान

शिव बरात रोकी, समझाने पर बदला रास्ता
शिव बरात रोकी, समझाने पर बदला रास्ता

ऊंचाहार (रायबरेली) : सोमवार को ऊंचाहार नगर में शिव बरात निकाली गई। कस्बे में एक स्थान पर समुदाय विशेष के लोगों ने विरोध किया। पुलिस ने हस्तक्षेप कर विवाद को शांत कराया। जिसके बाद बरात दूसरे रास्ते से गंतव्य को रवाना हुई।

शिवरात्रि के मौके पर ऊंचाहार में करीब एक दशक से शिव बरात निकाली जा रही है। गत वर्ष किन्ही कारणों से शिव बरात नहीं निकाली गई थी। पूर्व में बरात के लिए झाकियां सजकर नगर के दर्जी मुहल्ला होते हुए महादेवन मुहल्ले पहुंचती रही हैं। सोमवार को झाकियां महादेवन शिव मंदिर जा रही थी। राजमार्ग पर जैसे ही झांकी मुड़ी, तभी एक समुदाय के कुछ लोग सामने आ गए और रास्ता रोक लिया। साथ में कोतवाल बृज मोहन भी थे। जब मामला तूल पकड़ने लगा तो पुलिस ने हस्तक्षेप किया और रास्ता बदलने को कहा। इस पर नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष प्रमोद गुप्ता ने कहा कि हम हमेशा इसी रास्ते से गए हैं। अगर हमें रोका गया तो बरात नहीं निकलेगी। इस पर काफी मान मनौव्वल के बाद यह तय हुआ कि झांकियां इस रास्ते से नहीं जाएगी। केवल लोग पैदल जा सकते है। वह भी कोई जयकारा नहीं लगाएंगे। उसके बाद झांकियों को दूसरे रास्ते से मंदिर तक ले जाया गया। कोतवाल बृजमोहन ने बताया कि शांतिपूर्ण ढंग से शिव बरात निकाली गई।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।