Move to Jagran APP

हॉकी में मंडलीय ट्रायल के लिए सात चयनित

रायबरेली : मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में बुधवार को हॉस्टल के लिए खिलाड़ियों का ट्रायल हुआ

By JagranEdited By: Published: Thu, 14 Feb 2019 12:14 AM (IST)Updated: Thu, 14 Feb 2019 12:14 AM (IST)
हॉकी में मंडलीय ट्रायल के लिए सात चयनित
हॉकी में मंडलीय ट्रायल के लिए सात चयनित

रायबरेली : मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में बुधवार को हॉस्टल के लिए खिलाड़ियों का ट्रायल हुआ। इसमें कुश्ती और जिम्नास्टिक में कोई खिलाड़ी नहीं पहुंचा। वहीं हॉकी में बालिकाओं ने खूब दमखम का प्रदर्शन किया। इसमें में सात को मंडलीय चयन के लिए चुना गया।

loksabha election banner

जिला क्रीड़ा अधिकारी सर्वेंद्र ¨सह और हॉकी कोच संतोष कुमार की देखरेख में ट्रायल हुआ। इस दौरान खिलाड़ियों की शारीरिक क्षमता परखने के लिए स्पॉट जंप, लांग जंप, बॉल थ्रो आदि कराया गया। इसमें बेहतर प्रदर्शन करने वालों को चुना गया। जिला क्रीड़ा अधिकारी ने बताया कि चयनित खिलाड़ियों को मंडलीय ट्रायल में भेजा जाएगा। यदि वहां पर सफल होते हैं, तो हॉस्टल में मौका मिलेगा। चयनित खिलाड़ी में शुभा ¨सह, कुमकुम विक्रम, खुशी, रागिनी, नैना सोनकर, रोशनी प्रजापति, तान्या पटेल शामिल है। 14 फरवरी को वालीबॉल, बैड¨मटन, फुटबॉल, टेबुल टेनिस बालक वर्ग का ट्रायल होगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.