भगवा ध्वज तले परिवार की डोर हुई मजबूत
रायबरेली कोरोना महामारी में यूं तो एकांतवास चल रहा है। ऐसे में सरकार हर वह जतन क
रायबरेली : कोरोना महामारी में यूं तो एकांतवास चल रहा है। ऐसे में सरकार हर वह जतन कर रही है जिससे लोग घरों में ही रहें। चाहे टीवी स्क्रीन पर लोकप्रिय धारावाहिक रामायण, महाभारत हो फिर बच्चों का शक्तिमान। हर किसी के मनोरंजन का पूरा ख्याल रखा गया। इतना ही नहीं जरूरत की सामग्री के लिए किसी को कहीं जाना न पड़े। इसके लिए घर-घर राशन पहुंचाया जा रहा है। सरकार के इस कदम में समाज के विभिन्न संगठन भी होम डिलीवरी करके कोरोना के खिलाफ लड़ाई में घर के अंदर ही रहने का संदेश दे रहे हैं। इन सबके बीच राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की शाखा भी अहम भूमिका निभा रही है। गरीबों को भोजन और राहत सामग्री पहुंचा रही है। वहीं संघ के आह्वान पर कार्यकर्ताओं ने कुटुम्ब शाखा का आयोजन परिवारजन के साथ घर के अंदर लॉक डाउन का पालन करते हुए किया। इसका उद्देश्य भगवा ध्वज तले परिवार के रिश्तों की डोर को और अधिक मजबूत करना रहा।
वैसे तो राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की शाखा सुबह से शुरू हो जाती थी। लेकिन लॉकडाउन में यह शाखा इन दिनों बंद सी हो गई थी। ऐसे में रीति नीति को जारी रखने के लिए कुटुम्ब शाखा का एक नया रूप देखने को मिला। संघ इसके लिए पहले से तय रखा कर रखा था। कुटुम्ब के साथ लोगों ने ध्वज वंदना, राष्ट्र आराधना से शुरुआत की। मानसिक मजबूती के लिए योग किया। इस दौरान शारीरिक दूरी का पालन भी किया। जिला कार्यवाह अमित ने बताया कि शाम 704 परिवारों में 3005 लोगों ने प्रार्थना किया। इस मौके पर सह जिला कार्यवाह गयेंदू, विभाग सेवा प्रमुख गया, जिला प्रचारक प्रतोष आदि मौजूद रहे। उधर, भाजपा युवा मोर्चा जिला मंत्री प्रखर चौरसिया ने अपने आवास पर भगवा ध्वज फहराकर संघ प्रार्थना की। नगर पंचायत परशदेपुर में राष्ट्रीय स्वयं सेवकों ने अपने-अपने घरों पर शाखा लगाकर ध्वज प्रणाम, भारत माता की प्रार्थना और व्यायाम किया। डीह के खंड संघ चालक गुलाब चंद्र वैश्य ने बताया कि शाम साढ़े पांच बजे एक साथ घरों में इसका आयोजन किया गया। इस मौके पर खंड कार्यवाह रमेश कौशल, मुख्य शिक्षक चेतन कौशल, विपिन कुमार, शाखा कार्यवाह अमन कुमार मौजूद रहे।