विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अब ड्रोन से होगी वंदे भारत एक्सप्रेस की निगरानी, पत्थरबाजी रोकने के लिए RPF ने लिया हाईटेक तकनीक का सहारा

Published: Fri, 27 Mar 2026 07:56 PM (IST)

आरपीएफ ने वंदे भारत एक्सप्रेस पर पत्थरबाजी रोकने के लिए रायबरेली में आधुनिक तकनीक अपनाई है। जिले के दो आरपीएफ ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता । रायबरेली। वंदे भारत एक्सप्रेस पर हो रही पत्थरबाजी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने आधुनिक तकनीक का सहारा लिया है। जिले के अंतर्गत दो आरपीएफ पोस्ट को एक-एक ड्रोन कैमरा उपलब्ध कराया गया है।

इन ड्रोन कैमरों के जरिए रेलपटरियों के किनारे निगरानी रखी जाएगी, जिससे संदिग्ध गतिविधियों पर समय रहते कार्रवाई संभव हो सके। आरपीएफ पोस्ट प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि इन ड्रोन का उपयोग विशेष रूप से उन क्षेत्रों में अधिक किया जाएगा, जहां पहले पत्थरबाजी की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। वंदे भारत ट्रेन के आगमन से पहले ड्रोन उड़ाकर ट्रैक के आसपास की स्थिति का जायजा लिया जाएगा।

4 किलोमीटर तक निगरानी करने की कैपेसिटी

यह ड्रोन करीब चार किलोमीटर की परिधि तक निगरानी करने में सक्षम है। उन्होंने कहा कि ड्रोन कैमरों के माध्यम से न केवल असामाजिक तत्वों की पहचान आसान होगी, बल्कि घटनाओं को रोकने में भी मदद मिलेगी।

जरूरत पड़ने पर संदिग्ध व्यक्तियों की तस्वीर और वीडियो रिकार्ड कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इससे यात्रियों की सुरक्षा में भी बढ़ोतरी होगी। आरपीएफ पोस्ट प्रभारी एसके सिंह यादव का कहना है कि इस पहल से पत्थरबाजी की घटनाओं में कमी आएगी और यात्रियों को सुरक्षित यात्रा का भरोसा मिलेगा।

यह भी पढ़ें- वंदे भारत एक्सप्रेस पर पत्थरबाजी करने वाले युवक को एक साल की सजा, रेलवे मजिस्ट्रेट ने जुर्माना भी लगाया

आरपीएफ द्वारा लगातार संवेदनशील स्थानों की निगरानी के साथ स्थानीय लोगों को भी जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि ऐसी घटनाओं को पूरी तरह रोका जा सके।