Move to Jagran APP

रायबरेली में रिटायर्ड आंगनवाड़ी सुपरवाइजर की गला रेतकर हत्या, संपत्ति हथियाने को घटना काे दिया गया अंजाम

इंदिरा नगर में रहने वाले बुजुर्ग महिला रिटायर्ड आंगनवाड़ी सुपरवाइजर स्नेह कुमारी शुक्ला की निर्मम हत्या कर दी गई। अपर पुलिस अधीक्षक सहित भारी पुलिस बल तैनात है। देर शाम की घटना बताई जा रही है। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है।

By Jagran NewsEdited By: Vrinda SrivastavaPublished: Sat, 19 Nov 2022 09:46 PM (IST)Updated: Sat, 19 Nov 2022 11:01 PM (IST)
रायबरेली में रिटायर्ड आंगनवाड़ी सुपरवाइजर की निर्मम हत्या.

रायबरेली, जागरण संवाददाता। शनिवार की रात इंदिरा नगर में सेवानिवृत्त आंगनबाड़ी सुपरवाइजर की गला रेतकर हत्या कर दी गई। महिला का शव घर के अंंदर खून से लथपथ पड़ा मिला। संपत्ति हथियाने के चक्कर में हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है।

loksabha election banner

शहर के एम-87 इंदिरा नगर में वीरेंद्र शंकर शुक्ल की 65 वर्षीय पत्नी स्नेह कुुमारी शुक्ला उर्फ बेबी घर पर अकेली रहती थी। उनका इकलौता बेटा अभिषेक शुक्ला रिटायर्ड जवान है, लेकिन वह पालम हवाई अड्डा में नौकरी करता है और वहीं पर परिवार समेत रहता है। स्नेह कुमारी रिटायर्ड आंगनबाड़ी सुपरवाइजर थीं। घर से कुछ दूर महिला के भाई एवं रिटायर्ड शिक्षक सोम प्रकाश अवस्थी रहते हैं, जो शाम को हर रोज बहन से मिलने जाया करते थे। शाम छह बजे सोम प्रकाश बहन से मिलने गए तो दरवाजा बंद था।

आवाज लगाने पर भी स्नेह कुमारी बाहर नहीं निकली। इस पर सोम प्रकाश घर गए और अपने बेटे को घटना की जानकारी दी। उनका बेटा कमलाकर अवस्थी घर पहुंचा तो देखा कि बुआ मृत अवस्था में पड़ी थी। सिर से खून निकल रहा था। उनका गला किसी धारदार हथियार से रेता गया था। साथ ही घर का सामान इधर-उधर बिखरा था। यह देख वह जोर से चिल्लाया।

जानकारी पर पुलिस अफसर मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। महिला की हत्या की कोई वजह अब तक स्पष्ट रूप से सामने नहीं आई है। मृतका के भतीजे कमलाकर अवस्थी ने तहरीर देकर बुआ की हत्या किए जाने किए जाने की बात कही है। रिटायर्ड आंगनबाड़ी सुपरवाइजर की हत्या फिल्मी अंदाज में की गई। हत्या करके आरोपित फरार हो गए, लेकिन पड़ोसियों तक को इसकी जानकारी नहीं हो पाई है।

पुलिस की मानें तो दिन में ही महिला की हत्या कर दी गई थी, क्योंकि वह अकेली रहती थी। मौके पर पहुंचे एसपी ने जब पडो़सियों से घटना की जानकारी ली तो उन्होंने बताया कि दोपहर 12 बजे तक महिला को देखा था। इसके बाद उन्होंने महिला को नहीं देखा। ऐसे में जाहिर है कि घटना दोपहर बाद अंजाम दी गई है। एसपी आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि हत्या में महिला के करीबियों का हाथ होने की आशंका है। जल्द ही वारदात का राजफाश किया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.