याद किए गए पं मदन मोहन मिश्र
रायबरेली : स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं पूर्व विधायक पं मदनमोहन मिश्र की 25वीं पुण्यतिथि सत्य नगर मे
रायबरेली : स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं पूर्व विधायक पं मदनमोहन मिश्र की 25वीं पुण्यतिथि सत्य नगर में मनाई गई। जिसमें सांसद प्रतिनिधि समेत एकत्र लोगों ने उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस दौरान स्मृतियों को संजोने को सेवा सदन निर्माण पर भी चर्चा हुई।
केएल शर्मा ने कहा कि देश की आजादी में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का अमूल्य योगदान रहा है। पं मदन मोहन मिश्र के अधूरे सपनों को पूर्ण किया जाएगा। उन्होंने देश की आजादी से लेकर रायबरेली के विकास में अहम भूमिका निभाई। सेनानियों के लिए सेवा सदन बनाने में योगदान का आश्वासन दिया। जिलाध्यक्ष वीके शुक्ल ने कहा कि जिले में आइटीआइ समेत उद्योगों की स्थापना पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की देन है। मुंशीगंज शहीद स्मारक पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के प्रयासों से बना है। जिसमें पं मदन मोहन मिश्र का सराहनीय योगदान रहा है। संयोजक अनिल मिश्र ने कहा कि सेनानियों की स्मृतियों को संजोने के लिए जरूरी हो गया कि सेवा सदन का निर्माण हो। जिससे आने वाली पीढ़ी भी जान व समझ सकें। इस मौके पर पूर्व प्रधानाचार्य राजेंद्र कुमार वाजपेई, विजय शंकर अग्निहोत्री, राजकुमार दीक्षित, निर्मल शुक्ल, आचार्य रजनीकांत वर्मा, आरके त्रिवेदी, बसंत कुमार, इंद्र कुमार, अशोक मिश्र, प्रहलाद मिश्र, सुरेश सिन्हा, संजय श्रीवास्तव समेत मौजूद लोगों ने पं मदन मोहन मिश्र को श्रद्धांजलि दी।