बादलों की रहम से दस मिनट रिमझिम बारिश
रायबरेली : मानसून के बादल अभी तक जिले में झमाझम बारिश नहीं कर सके हैं। इससे किसानों क
रायबरेली : मानसून के बादल अभी तक जिले में झमाझम बारिश नहीं कर सके हैं। इससे किसानों की उम्मीदों को गहरा झटका लगा है। हालांकि, शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन रिमझिम बारिश हुई लेकिन यह मात्र दस मिनट ही हुई। इस बारिश ने उमस से राहत दी तो वहीं घरों के भीतर की धधक भी कुछ कम हुई।
मौसम विभाग के दावों के बावजूद जिले में मानसून की बारिश का जोरदार आगाज नहीं हो सका है। आधी जुलाई बीतने को है और अभी तक महज 3 एमएम बारिश ही हो सकी है। बारिश झमाझम न होने से लोगों को उमस से परेशान रहना पड़ता है, वहीं किसान धान की बेड़ के लिए ¨सचाई के अन्य साधनों को जुटा रहे हैं। शुक्रवार को सुबह से ही उमस अधिक रही। तापमान 26 डिग्री रहा लेकिन उमस के कारण पसीना आता रहा। शाम 4.30 बजे अचानक काले घने बादल घिरे और दस मिनट की बारिश हुई। इससे गर्मी से राहत मिली। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहा। इंदिरा गांधी उड़ान अकादमी के मुताबिक इस समय जिले में मानसून की बारिश के सारे कारक मौजूद हैं। दो दिन तक मौसम ऐसा ही रहेगा तथा जोरदार बारिश की भी संभावना है।