रायबरेली के प्रमुख संक्षेप समाचार
रायबरेली के प्रमुख संक्षेप समाचार
गुजरात जाएंगे भाजपा कार्यकर्ता
रायबरेली : प्रधानमंत्री की मां का आशीर्वाद लेने शहर से 20 भाजपा कार्यकर्ता गुजरात जाएंगे। इसके लिए पूरी तैयारी कर ली गई है। भाजपा नगर अध्यक्ष संतोष पांडेय की अगुवाई में भाजपा कार्यकर्ता 20 नवंबर के बाद दिल्ली होते हुए गुजरात मोटरसाइकिल से जाएंगे। वहां प्रधानमंत्री की मां का आशीर्वाद लेंगे। नगर अध्यक्ष ने बताया कि कार्यकर्ताओं की संख्या बढ़ भी सकती है। वहां से वापसी में राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री से भी मुलाकात करने की सभी की इच्छा है। (जासं) अवैध शराब बरामद परशदेपुर : सलोन आबकारी निरीक्षक देविका शुक्ला ने नसीराबाद थाना क्षेत्र के पूरे सेवकी, पूरे दुकान चंदाबांहीपुर में छापेमारी करके 30 लीटर अवैध शराब बरामद की। बताया कि, अभियान चलाकर छापेमारी की जा रही है। इस दौरान पुरुषोत्तम दास, मोनिका त्यागी, छिटई राम, रामनाथ गोविद, दीपक मिश्रा आदि मौजूद रहे। (जासं)