रायबरेली से बांदा का सफर हुआ आसान, शुरू हुई रोडवेज बस सेवा
रायबरेली से बांदा के लिए सीधी रोडवेज बस सेवा शुरू हो गई है। यह बस गंगा कटरी गांवों को जोड़ते ...और पढ़ें
-1768990218673_m.webp)
HighLights
रायबरेली-बांदा के बीच सीधी बस सेवा शुरू।
तीन जिलों के यात्रियों को मिलेगी आवागमन में राहत।
दोपहर 12:30 बजे रायबरेली पहुंचेगी, 1:30 बजे वापसी।
जागरण संवाददाता, रायबरेली। बांदा डिपो की बस का संचालन रायबरेली तक शुरू किया गया है। ये बस को गंगा कटरी गांवों से जोड़ते हुए जिले के बस स्टेशन तक संचालित होगी। अधिकारियों के अनुसार बांदा से ये बस रायबरेली स्टेशन पर दोपहर 12:30 बजे पहुंचेगी और 1:30 बजे वापस रवाना होगी। ये बस तीन जिलों को जोड़ेगी, जिसमें बांदा, फतेहपुर व रायबरेली के यात्रियों को राहत आने जाने में मिलेगी।
रायबरेली डिपो से पांच बसें फतेहपुर के लिए पहले से चलती थी, लेकिन बांदा के लिए कोई बस नहीं थी। हटवा गांव निवासी पवन कुमार का कहना है कि ससुराल बांदा जिले में होने के कारण उनका अक्सर वहां आना जाना होता था। सीधे कोई साधन न होने से दिक्कत होती थी, लेकिन बस के संचालन से अब आसानी होगी।
बद्दामिया गांव निवासी डॉ. शिव त्रिपाठी का कहना है कि बांदा जाने के लिए बहुत घूमकर आना जाना पड़ता था। लालगंज के व्यवसायी कृपाशंकर सोनकर का कहना है कि इससे छोटे बड़े व्यवसायियों को भी बांदा आने जाने में सहूलियत मिलेगी। क्षेत्रीय प्रबंधक आरके त्रिपाठी का कहना है कि बस बांदा डिपो से चलाई गई है जो रायबरेली बस स्टेशन, डलमऊ, लालगंज, फतेहपुर, शाहबहुआ, तिंदवारी व बांदा तक आएगी व जाएगी।
