विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यूपी के इस ज‍िले में बिगड़ेगा मौसम, दो दिन होगी बार‍िश; हवाएं भी बढ़ाएंगी ठिठुरन

Published: Wed, 21 Jan 2026 08:42 PM (GMT+05:30)

रायबरेली में मौसम करवट ले रहा है। धूप कुछ दिनों के लिए फुर्र होने जा रही है। पानी भरे बादल ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, रायबरेली। धूप कुछ दिनों के लिए फुर्र होने जा रही है। पानी भरे बादल गर्मी को रोकने आ रहे हैं। यानी, जाती-जाती दिखने वाली सर्दी की फिर से वापसी होने वाली है। आने वाले दो दिनों में बरसात की पूरी संभावना बन रही है। हवाएं भी ठिठुरन बढ़ाएंगी।

बीते 16 जनवरी से 18 तक कोहरे ने छका दिया था। सूर्यदेव का दर्शन भी दोपहरी के बाद ही संभव हो पा रहा था। लेकिन, 19 और 20 को कड़ाके की धूप ने मानो यह संदेश दे दिया कि जाड़े की विदाई हो रही है। लेकिन, ऐसी नहीं हुआ। 21 जनवरी को घमछाहीं शुरू हो गई। हवा ने भी थोड़ी सी तेजी पकड़ ली।

दोपहर कब हुई और शाम कितनी जल्दी आ गई... लोग यह देख देख चकराते रहे। धूप की तेजी को हवा उड़ाती गई और घमछाहीं सर्दी को बढ़ाती रही। मौसम एक बार फिर तेजी से पल्टीमार रहा है। ऐसा इस नाते हो रहा है कि, जम्मू कश्मीर के ऊपर निम्न दबाव का क्षेत्र बन रहा है। इस कारण बरसात की पूरी संभावना है।

 

फुरसतगंज के मौसम विज्ञानी विकास यादव बताते हैं कि ऐसा पश्चिमी विछोभ के नाते हो रहा है। गुरुवार से ही मौसम में नमी दिखने लगेगी। शुक्रवार और शनिवार को पानी बरसेगा। वह कहते हैं कि 24 को हवा का रुख भी हल्का तेज होगा। यानी मान के चलिए की आने वाले तीन दिनों तक मौसम एक बार फिर छकाएगा। हां, 23 को धीमी बरसात और 24 को उससे तेज बारिश की पूरी संभावना है।



चटख धूप से गेहूं को होगा नुकसान


कृषि विज्ञानी डॉ. आरके कनौजिया का कहना है कि लगातार धूप निकलने से और तापमान बढ़ जाएगा तो गेहूं की फसल पर विपरीत प्रभाव पड़ेगा। हालांकि, इस समय जो मौसम है यह फसल के लिए अनुकूल है।

यह भी पढ़ें- यूपी के इस ज‍िले में दो हजार से ज्‍यादा छात्र-छात्राओं की रुक सकती है स्‍कॉलरशि‍प, स्कूलों की लापरवाही बनी वजह