विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

लखनऊ-प्रयागराज रेलखंड पर दरके स्लीपरों से गुजर रहीं वंदे भारत समेत कई ट्रेनें, सुरक्षा पर उठे गंभीर सवाल

Published: Sun, 28 Jun 2026 06:19 PM (IST)

लखनऊ-प्रयागराज रेलखंड पर दरियापुर और लक्ष्मणपुर के बीच 50 से अधिक कंक्रीट स्लीपर क्षतिग्रस्त पाए गए हैं, जिससे वंदे भारत सहित कई ट्रेनों की सुरक्षा पर सवाल उठ रहे हैं। 

रियापुर- लक्ष्मणपुर रेलवे स्टेशन के बीच क्षतिग्रस्त स्लीपर

रियापुर- लक्ष्मणपुर रेलवे स्टेशन के बीच क्षतिग्रस्त स्लीपर

HighLights

  1. लखनऊ-प्रयागराज रेलखंड पर 50 से अधिक स्लीपर क्षतिग्रस्त।

  2. वंदे भारत समेत कई ट्रेनें इन्हीं दरके स्लीपरों से गुजरती हैं।

  3. रेलवे ने नियमित निरीक्षण और मरम्मत का आश्वासन दिया।

जागरण संवाददाता, रायबरेली। लखनऊ-प्रयागराज रेलखंड पर दरियापुर और लक्ष्मणपुर रेलवे स्टेशन के बीच ट्रैक की स्थिति को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। इस रेलखंड पर करीब 50 से अधिक कंक्रीट स्लीपर दरके हुए दिखाई दे रहे हैं। इनमें कई स्लीपर इतने क्षतिग्रस्त हैं कि उनके पेंडुल भी गायब हैं। इसी रेलमार्ग से वंदे भारत एक्सप्रेस समेत अनेक एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेनों का प्रतिदिन संचालन होता है।

स्थानीय रामअवध यादव, गिरजेश कुमार का कहना है कि लंबे समय से स्लीपर क्षतिग्रस्त हैं, लेकिन अब तक इनका व्यापक स्तर पर प्रतिस्थापन नहीं किया गया है। कई स्थानों पर स्लीपरों में गहरी दरारें साफ दिखाई देती हैं, जिससे ट्रैक की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई जा रही है। रेल विशेषज्ञों के अनुसार स्लीपर ट्रैक की मजबूती बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इनके क्षतिग्रस्त होने से समय रहते मरम्मत और बदलाव आवश्यक होता है।

77316195

सुरक्षा पर उठे सवाल

यात्री राम सिंह, कपिल कुमार का कहना है कि वंदे भारत एक्सप्रेस, नौंचंदी एक्सप्रेस, त्रिवेणी एक्सप्रेस, गंगागोमती एक्सप्रेस, लखनऊ-प्रयागराज इंटरसिटी, बरेली -प्रयागराज एक्सप्रेस, रायबरेली-ऊंचाहार-कानपुर पैसेंजर, रायबरेली-ऊंचाहार पैसेंजर के साथ ही मालगाड़ियों का आवागमन होता है। जिसमें हाईस्पीड ट्रेनों के संचालन वाले रेलखंड पर ट्रैक का नियमित निरीक्षण और खराब स्लीपरों का तत्काल प्रतिस्थापन होना चाहिए, ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घटना की आशंका न रहे।

बरसात के मौसम को देखते हुए इस रेलखंड का विशेष निरीक्षण कर सभी क्षतिग्रस्त स्लीपरों को जल्द बदला जाना चाहिए। इस संबंध में प्रयागराज सहायक अभियंता पवन कुमार का कहना है कि क्षेत्र के रेलपथ निरीक्षक, कीमैन रेल पथ का नियमित निरीक्षण करते हैं।

जहां भी मानक के अनुरूप स्लीपर क्षतिग्रस्त पाए जाते हैं, उन्हें निर्धारित प्रक्रिया के तहत बदल दिया जाता है। यदि संबंधित खंड में स्लीपर क्षतिग्रस्त हैं तो उनकी जांच कराई जाएगी। ट्रैक की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी प्रकार की कमी मिलने पर तत्काल सुधारात्मक कदम उठाए जाते हैं।

यह भी पढ़ें- कन्नौज: रेलवे स्टेशन पर 14 रुपए की पानी की बोतल 20 रुपए में बेच रहे वेंडर, यात्रियों की जेब पर डाका

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।