विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रायबरेली से चारबाग स्टेशन नहीं जाएंगी छह ट्रेनें, 13 सितंबर तक बदला रहेगा रूट

Published: Sun, 06 Sep 2026 06:14 PM (IST)

लखनऊ के चारबाग स्टेशन पर चल रहे कार्यों के कारण रायबरेली से गुजरने वाली छह ट्रेनों का मार्ग 13 सितंबर तक बदल दिया गया है।

चारबाग स्टेशन नहीं जाएंगी 13 सितंबर तक छह ट्रेनें।

चारबाग स्टेशन नहीं जाएंगी 13 सितंबर तक छह ट्रेनें।

HighLights

  1. चारबाग स्टेशन पर काम के कारण ट्रेनों का मार्ग बदला।

  2. रायबरेली से गुजरने वाली छह ट्रेनें प्रभावित रहेंगी।

  3. ट्रेनें उतरेटिया और आलम नगर में रुकेंगी यात्रियों के लिए।

जागरण संवाददाता, रायबरेली। लखनऊ में चारबाग स्टेशन पर चल रहे कार्यों के कारण ट्रेनों का संचालन प्रभावित है। रायबरेली जिले से होकर गुजरने वाली छह ट्रेनों का मार्ग बदल दिया गया है।

यह ट्रेनें लखनऊ के चारबाग नहीं जाएंगी, बल्कि उतरेटिया से ट्रांसपोर्ट नगर होते हुए आलम नगर जाएंगी। इन ट्रेनों को उतरेटिया और आलम नगर में रोका जाएगा, ताकि चारबाग जाने वाले यात्री इन स्टेशनों पर उतर सकें।

यातायात निरीक्षक राजेश कुमार का कहना है कि त्रिवेणी एक्सप्रेस, नौचंदी एक्सप्रेस, काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस, जनता एक्सप्रेस, अर्चना एक्सप्रेस व बरेली-प्रयागराज एक्सप्रेस 13 सितंबर तक प्रभावित रहेंगी। इन ट्रेनों को लखनऊ के चारबाग के स्थान पर उतरेटिया से ट्रांसपोर्ट नगर होते हुए आलम नगर चलाया जाएगा।

यह भी पढ़ें- ट्रेन से मुंबई जाने वाले यात्रियों को मिलेगी राहत, सोमवार को डुप्लीकेट पुष्पक एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन का संचालन