ट्रेन से मुंबई जाने वाले यात्रियों को मिलेगी राहत, सोमवार को डुप्लीकेट पुष्पक एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन का संचालन
Duplicate Pushpak Express Special: ट्रेन 02533 डुप्लीकेट पुष्पक एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन लखनऊ जंक्शन से सोमवार शाम 5:10 बजे मुंबई के लिए रवाना होगी।

डुप्लीकेट पुष्पक एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन
HighLights
मुंबई के लिए डुप्लीकेट पुष्पक एक्सप्रेस सोमवार को चलेगी
शाम 5:10 बजे लखनऊ जंक्शन से होगी रवाना
जागरण संवाददाता, लखनऊ। राजधानी लखनऊ और पास के जिलों से ट्रेन से मुंबई जाने वाले यात्रियों के लिए राहत ही खबर हैं। पूर्वोत्तर रेलवे यात्रियों को राहत देने के लिए सोमवार को डुप्लीकेट पुष्पक एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन चलाएगा।
सोमवार को यह ट्रेन लखनऊ जंक्शन से एक फेरे के लिए संचालित होगी। इस ट्रेन के सभी ठहराव पुष्पक सुपरफास्ट एक्सप्रेस की तरह ही होंगे। ट्रेन में जनरल और स्लीपर के चार-चार कोच सहित 20 डिब्बे होंगे। इसमें एसी थर्ड इकोनोमी के पांच और एसी थर्ड के तीन कोच लगाए जाएंगे।
पूर्वोत्तर रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी महेश गुप्ता ने बताया कि ट्रेन 02533 स्पेशल लखनऊ जंक्शन से सोमवार शाम 5:10 बजे मुंबई के लिए रवाना होगी। लखनऊ से रवाना होकर यह ट्रेन उन्नाव से शाम 6: 27 बजे, कानपुर सेंट्रल से देर शाम 7: 15 बजे, उरई से रात 8: 44 बजे और वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी जंक्शन से 10: 53 बजे आगे के लिए रवाना होगी।
इसके बाद ट्रेन ललितपुर से रात 12: 07 बजे, भोपाल से 3:15 बजे, रानी कमलापति से 3:29 बजे और इटारसी से मंगलवार सुबह 5:05 बजे आगे जाएगी। ट्रेन खंडवा से 8:00 बजे, भुसावल से 9:55 बजे, मनमाड़ से दोपहर 12:20 बजे, नासिक रोड से 1:28 बजे, इगतपुरी से 2: 32 बजे, कल्याण से शाम 4: 5 बजे और दादर से शाम 5: 05 बजे छूटकर मुंबई शाम 6: 30 बजे पहुंचेगी।
इस ट्रेन में जनरल की चार, स्लीपर की चार, एसी थर्ड इकोनोमी की पांच, एसी थर्ड की तीन, एसी सेकेंड की दो और एसी प्रथम की एक बोगी होगी।
यह भी पढ़ें- कंफर्म था टिकट, मगर देरी से पहुंचने पर छूट गई ट्रेन? पैसे वापस मिलेंगे या नहीं, जान लीजिए रेलवे के नियम
यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: ड्यूटी के दौरान रेलकर्मी की मौत के बाद बच्चों को मिलेगा शिक्षा भत्ता, रेलवे ने जारी किए निर्देश
