रायबरेली में शिक्षक ने किया सुसाइड, SDM के आश्वासन के बाद हुआ अंतिम संस्कार
रायबरेली के जगतपुर में एक शिक्षक ने संदिग्ध परिस्थितियों में विषाक्त पदार्थ खाकर जान दे दी। पत्नी ने पूर्व प्रधान ...और पढ़ें
-1790703546598_m.webp)
HighLights
शिक्षक ने संदिग्ध परिस्थितियों में विषाक्त पदार्थ खाकर जान दी।
पत्नी ने पूर्व प्रधान व बेटे पर प्रताड़ना का आरोप लगाया।
एसडीएम के आश्वासन के बाद शव का अंतिम संस्कार हुआ।
संवादसूत्र, जगतपुर (रायबरेली)। प्रयाग दीन हरपुर हल्ला गांव में रविवार की शाम एक शिक्षक ने संदिग्ध परिस्थिति में विशाख्त पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिवारजन उन्हें सीएचसी ले गए, जहां से उन्हें जिला अस्पताल, एम्स फिर लखनऊ के पीजीआई रेफर कर दिया गया। पीजीआई में उपचार के दौरान सोमवार को शिक्षक मौत हो गई। शिक्षक की पत्नी ने गांव के ही पूर्व प्रधान व उनके बेटे पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है।
उक्त गांव निवासी भभूती प्रसाद के पुत्र सुरेंद्र कुमार एक निजी विद्यालय में शिक्षक थे। सुरेंद्र की उपचार के दौरान सोमवार को मौत हो गई। मृतक की पत्नी सुमन ने पुलिस को बताया कि 14 अगस्त को उनका आंगनबाड़ी सहायिका के पद पर चयन हुआ है। सुमन का कहना है कि उनके पति ने बताया था कि सहायिका के पद पर चयन को लेकर पूर्व प्रधान और उनके पुत्र आए दिन उनसे पैसा मांगते हैं।
जिसको लेकर वे लगातार प्रताड़ित कर रहे हैं, जिससे परेशान होकर उन्होंने विषाक्त पदार्थ खा लिया। सोमवार की रात मृतक का शव घर लाया गया। आरोप है कि थाना प्रभारी को पूर्व ग्राम प्रधान तथा उनके पुत्र के विरुद्ध प्रार्थना पत्र दिया गया था। इसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। मंगलवार को नाराज परिवारजन ने शव का अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। एसडीएम सलोन व बीडीओ सलोन मृतक के घर पहुंचे और परिवारजन को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। इसके बाद गोकना गंगा घाट पर शव का अंतिम संस्कार किया गया। थानाध्यक्ष वागीश मिश्रा का कहना है कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
