विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'सिर तन से जुदा' दी धमकी...रायबरेली में सपा नेता और मौलाना पर मुकदमा, चाय की दुकान के हंसी-मजाक ने पकड़ा तूल

Published: Mon, 18 May 2026 12:59 AM (IST)Updated: Mon, 18 May 2026 06:37 AM (IST)

रायबरेली के सलोन में एक चाय की दुकान पर धार्मिक टिप्पणी को लेकर हुए विवाद ने तूल पकड़ लिया, जिसके ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

संवादसूत्र, सलोन (रायबरेली)। चाय के होटल पर धर्म को लेकर की गई बयानबाजी धीरे-धीरे बड़ी बन गई। मामले में सुलह समझौते के बजाय मुस्लिम पक्ष के कुछ लोगों ने होटल मालिक से मांफी मांगने की शर्त रख दी और बात नहीं मानने पर सिर तन से जुदा का ऐलान कर दिया। प्रकरण शनिवार को थाने पहुंचा तो पुलिस ने स्थानीय सपा नेता को नामजद करते हुए अज्ञात मुस्लिम लोगों व मौलाना पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

सलोन-जगतपुर मार्ग स्थित सेंधियापुर में एक चाय का होटल है। यहां करीब एक सप्ताह पूर्व होटल पर ग्राहक और संचालक के बीच हंसी-मजाक चल रहा था। इसी दौरान वहां मौजूद एक अन्य व्यक्ति ने इंटरनेट मीडिया पर पोस्ट प्रसारित की। जिसमें आरोप लगाया गया कि सेंधियापुर होटल संचालक के पिता ने अल्लाह की शान में गलत अल्फाज का इस्तेमाल किया है।

होटल का बायकाट करने की अपील

साथ ही पोस्ट में लोगों से होटल का बायकाट करने की अपील की गई। पुलिस को दी गई तहरीर में होटल संचालक चंद्रभान मौर्य ने आरोप लगाया कि शनिवार को सपा नेता इरफान सिद्दीकी समेत कुछ लोग होटल पर आए और मस्जिद में चलकर माफी मांगने का दबाव बनाने लगे।

माफी न मांगने पर परिवार को सिर तन से जुदा करने की धमकी दी गई। रविवार को अपर पुलिस अधीक्षक आलोक सिंह पुलिस बल के साथ होटल पहुंचे और संचालक से पूरे मामले की जानकारी ली।

जांच में धार्मिक टिप्पणी की पुष्टि नहीं : एएसपी

अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इंटरनेट मीडिया पर एक वीडियो प्रसारित किया गया था, जिसमें दूसरे पक्ष के लिए आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप लगाया गया था। जांच में पता चला कि दो दोस्तों के बीच हंसी-मजाक की बातचीत चल रही थी, जिसे किसी तीसरे व्यक्ति ने गलत तरीके से लिया। जांच में किसी धर्म या समुदाय के खिलाफ टिप्पणी की पुष्टि नहीं हुई है। तहरीर के आधार पर सपा नेता इरफान सिद्दीकी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

राजनीति के तहत फंसाने का आरोप

सपा नेता ने अपने ऊपर लगाए गए आरोपों को निराधार बताया। उन्होंने कहा कि होटल पर कुछ लोग पहले से मौजूद थे और उन्हें बुलाया गया था। वहां पहुंचने पर उन्होंने दोनों पक्षों को समझाकर घर भेज दिया था। आरोप लगाया कि कुछ लोग राजनीति के तहत उन्हें फर्जी तरीके से फंसा रहे हैं। वह हमेशा सभी धर्मों का सम्मान करते आए हैं।