विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रायबरेली में सलोन नगर पंचायत अध्यक्ष के लिए 13 अक्टूबर को मतदान, 23 हजार वोटर्स करेंगे फैसला

Published: Tue, 15 Sep 2026 06:15 PM (IST)

चुनाव आयोग ने रायबरेली के सलोन नगर पंचायत अध्यक्ष चुनाव की घोषणा कर दी है, जिसमें 13 अक्टूबर को मतदान ...और पढ़ें

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

HighLights

  1. सलोन नगर पंचायत अध्यक्ष चुनाव की घोषणा, 13 अक्टूबर को मतदान।

  2. 14 माह से खाली थी सीट, 15 अक्टूबर को मतगणना।

  3. पूर्व अध्यक्ष को फर्जी जाति प्रमाण पत्र मामले में हटाया गया था।

जागरण संवाददाता, रायबरेली। चुनाव आयोग ने सलोन के नगर पंचायत अध्यक्ष चुनाव की घोषणा कर दी है। आयोग ने मतदान की तिथि 13 व मतगणना की 15 अक्टूबर घोषित की है। हालांकि, डीएम द्वारा स्थानीय स्तर पर बुधवार को अधिसूचना जारी होगी। करीब 14 माह से नगर पंचायत अध्यक्ष की सीट खाली चल रही है।

सलोन में नगर पंचायत अध्यक्ष का चुनाव 4 मई 2023 को हुआ था, जिसमें चंद्रशेखर रस्तोगी ने जीत दर्ज की थी। सलोन के नगर पंचायत अध्यक्ष का पद पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के लिए आरक्षित था। चुनाव के दौरान और बाद में विपक्षी प्रत्याशी (तनवीर अहमद) ने उनके पिछड़ा वर्ग के जाति प्रमाण पत्र को फर्जी बताते हुए आपत्ति दर्ज कराई थी।

वित्तीय और प्रशासनिक अधिकार कर दिए गए थे सीज

जांच के बाद शासन के निर्देश पर जिला प्रशासन ने उनके खिलाफ कार्रवाई की। शासन के आदेश पर 27 मई 2025 को तत्कालीन अध्यक्ष चंद्रशेखर रस्तोगी के सभी वित्तीय और प्रशासनिक अधिकार सीज कर दिए गए। तब से आज तक यह सीट खाली चल रही है। नगर पंचायत का कार्यभार एडीएम (प्रशासन) संभाल रहे हैं। चुनाव आयोग ने इस सीट पर चुनाव की घोषणा कर दी है।

यह भी पढ़ें- 100-200 नहीं; 4500 साल पुरानी हैं मांडी में मिलीं 3000 स्वर्ण मुद्राएं, गंगा घाटी सभ्यता के मिले ऐतिहासिक प्रमाण

स्थानीय स्तर पर जिलाधिकारी सरनीत कौर बुधवार को इसका औपचारिक ऐलान करेंगे। जिला निर्वाचन कार्यालय पंचायत एवं नगरीय ने नामांकन प्रपत्र खरीदने व जमा करने की तिथि 18 से 24 सितंबर रखी है। वहीं, प्रपत्र की जांच 25 सितंबर को होगी। नाम वापसी 28 सितंबर को हो सकेगी। 29 सितंबर को चुनाव चिन्ह आवंटित किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- यूपी में होगी सहायक अध्यापकों की बंपर भर्ती, एजुकेशन क्वालिफिकेशन में बदलाव के बाद अब आयोग जल्द जारी करेगा विज्ञापन

इसके बाद 13 अक्टूबर को 29 बूथों पर वोट पड़ेंगे। इस बार 12 हजार आठ सौ 44 मतदाता प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। सलोन में 15 वार्ड हैं। इसके अंतर्गत 11 हजार नौ सौ 31 महिलाएं व 11 हजार नौ सौ 13 पुरुष हैं।