विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रक्षाबंधन पर दिल्ली, लखनऊ और प्रयागराज रूट पर बढ़ेंगे रोडवेज बसों के फेरे, रायबरेली डिपो ने की विशेष तैयारी

Published: Sun, 23 Aug 2026 05:31 PM (IST)

रक्षाबंधन पर्व पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रायबरेली परिवहन निगम ने अतिरिक्त बसों और फेरों का संचालन शुरू किया है।

प्रतीकात्मक तस्वीर

प्रतीकात्मक तस्वीर

HighLights

  1. रक्षाबंधन पर रायबरेली में अतिरिक्त बसों का संचालन।

  2. लखनऊ मार्ग पर 250, दिल्ली मार्ग पर 30 अतिरिक्त फेरे।

  3. ग्रामीण क्षेत्रों में भी बढ़ाई गई बसों की संख्या।

जागरण संवाददाता, रायबरेली। रक्षाबंधन पर्व पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए परिवहन निगम ने अतिरिक्त बस संचालन की तैयारी शुरू कर दी है। रायबरेली डिपो में 97 निगम व 73 अनुबंधित समेत कुल 170 बसें हैं। इनमें से प्रमुख मार्गों पर अतिरिक्त फेरे बढ़ाए जाएंगे, ताकि यात्रियों को आवागमन में परेशानी न हो।

क्षेत्रीय प्रबंधक विमल राजन ने बताया कि दिल्ली मार्ग पर वर्तमान में आठ बसों का संचालन किया जा रहा है। रक्षाबंधन को देखते हुए दो अतिरिक्त बसें लगाई गई हैं। इसके साथ ही बसों के दिल्ली मार्ग पर बसों 30 फेरे बढ़ाए गए हैं। लखनऊ मार्ग पर करीब 80 बसें संचालित है।

इस मार्ग पर 250 बसों के अतिरिक्त फेरे लगाए जाएंगे, जबकि कानपुर मार्ग पर करीब 45 बसें संचालित है। इस मार्ग पर 120 अतिरिक्त फेरे बढ़ाए गए है। प्रयागराज मार्ग पर 12 बसें है । जिस मार्ग पर 24 फेरे बढ़ाए जाएंगे। जिन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों के यात्रियों की सुविधा का भी ध्यान रखा गया है।

बहनों को आने-जाने में नहीं होगी कोई परेशानी

धई, करकसा, भीरा, सलोन, धरई, नसीराबाद, सिरसा ,शिवगढ़ , सेहगो , सिरसाघाट ,सरेनी समेत करीब 30 ग्रामीण मार्गों पर सवारियों के अनुसार बसों के फेरे बढ़ाए जाएंगे। इससे त्योहार पर गांवों और कस्बों से शहर आने-जाने वाले यात्रियों को अतिरिक्त साधन उपलब्ध होंगे।

बस स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा और बसों के संचालन की निगरानी के लिए कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। स्टेशन अधीक्षक को कंट्रोल रूम का प्रभारी बनाया गया है। इसके अलावा बस स्टेशन पर स्टेशन अधीक्षक समेत करीब 30 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।

कर्मचारियों को यात्रियों की भीड़ नियंत्रित करने, बसों की उपलब्धता और संचालन की जानकारी देने के साथ ही व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी दी गई है। परिवहन निगम की ओर से त्योहार के दौरान बसों के समयबद्ध संचालन पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

क्षेत्रीय प्रबंधक का कहना है कि 28 अगसत को रक्षाबंधन है। रक्षाबंधन पर बहनों और परिवारों को आने-जाने में किसी तरह की दिक्कत न हो, इसके लिए जरूरत के अनुसार अतिरिक्त बसें व फेरे लगाए जाएंगे।

यह भी पढ़ें- मैनपुरी वासियों को बड़ी सौगात, 4 नए रूटों पर चलेंगी रोडवेज बसें; देखें पूरा शेड्यूल