विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मैनपुरी वासियों को बड़ी सौगात, 4 नए रूटों पर चलेंगी रोडवेज बसें; देखें पूरा शेड्यूल

Published: Sun, 23 Aug 2026 05:06 PM (IST)

मैनपुरी डिपो ग्रामीण यात्रियों की सुविधा के लिए चार नए रोडवेज बस रूट शुरू कर रहा है। किशनी से आगरा के लिए सोमवार से बस सेवा शुरू होगी।

प्रतीकात्मक तस्वीर

प्रतीकात्मक तस्वीर

HighLights

  1. ग्रामीण यात्रियों की सुविधा के लिए नए बस रूट।

  2. किशनी-आगरा बस सेवा सोमवार से होगी शुरू।

  3. बरेली, मुरादाबाद रूट पर बसें इसी सप्ताह।

जागरण संवाददाता, मैनपुरी। ग्रामीण क्षेत्र के यात्रियों को आवागमन में सुविधा के लिए मैनपुरी डिपो प्रबंध तंत्र ने रोडवेज बसों के संचालन की तैयारी कर ली है। चार नए रूट पर सर्वे कार्य पूर्ण हो चुका है। तीन रूट के लिए इसी सप्ताह तिथि निर्धारित की जाएगी, जबकि किशनी से आगरा के लिए सोमवार सुबह से नई बस का संचालन आरंभ कराया जाएगा।

उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (यूपीएसआरटीसी) द्वारा ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को बसों की सुविधा उपलब्ध कराए जाने के निर्देश दिए थे। मैनपुरी डिपो प्रबंध तंत्र द्वारा नए रूट के लिए सप्ताह भर से सर्वे का काम कराया जा रहा था। विभागीय टीम ने अलग-अलग गांवों में जाकर ग्रामीणों से बात की और उनकी राय एकत्र की। राय के अनुसार अब चार बसों को नए ग्रामीण रूट से गुजारने की तैयारी पूर्ण कर ली गई है।

डिपो संचालन प्रभारी अनुज कुमार दुबे ने बताया कि किशनी से आगरा के लिए सीधी बस का संचालन सोमवार सुबह 6:30 बजे से आरंभ हो जाएगा। यह बस किशनी के रठेह से चलकर कुर्रा, करहल, सिरसागंज होते हुए आगरा पहुंचेगी। रूट प्लान परिचालकों की ईटीएम मशीन में फीड करा दिए गए हैं। बस के संचालन से इन गांवों के ग्रामीणों का आगरा तक का सफर आसान हो जाएगा।

मैनपुरी से बरेली, मुरादाबाद तक बसें भी तैयार

बरेली रूट के लिए दो नई बसों का प्लान तैयार किया गया है। पहली बस सुबह 7:30 बजे मैनपुरी स्टेशन परिसर से चलेगी। जो मैनपुरी से फर्दपुर, अलीगंज, पटियाली, दरियावगंज, कादर चौक, बदायूं होते हुए बरेली पहुंचेगी। वहीं दूसरी बस सुबह सात बजे मैनपुरी डिपो से निकलेगी जो मैनपुरी, कुरावली, जैथरा, दरियावगंज, कादर चौक, बदायूं होते हुए बरेली पहुंचेगी।

यह भी पढ़ें- HIV पॉजीटिव का सिजेरियन ऑपरेशन, 22 दिन बीतने के बाद भी मैनपुरी में जांच टीम खाली हाथ

तीसरी बस मुरादाबाद के लिए चलाई जानी है। यह सुबह 6:45 बजे मैनपुरी डिपो से एटा, कासगंज, सोरों, कछला, चंदौसी होते हुए मुरादाबाद पहुंचेगी। तीनों बसों का संचालन इसी सप्ताह 26 से 28 अगस्त के बीच आरंभ कराया जाएगा।

ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिले, इसके लिए सभी नए रूट चिह्नित कराए गए हैं। सर्वे कार्य पूर्ण हो गया है। शीघ्र ही बसों का संचालन भी आरंभ हो जाएगा। किशनी से आगरा के लिए एक बस सोमवार से चलेगी।

                                                                         संजीव कुमार, एआरएम, मैनपुरी डिपो।