रायबरेली रेलवे स्टेशन पर लगे 16 CCTV, ओवरब्रिज के दोनों ओर बढ़ी निगरानी
रायबरेली रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुरक्षा बढ़ाने के लिए दोनों फुट ओवरब्रिज पर कुल 16 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए ...और पढ़ें

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।
HighLights
रायबरेली स्टेशन के दोनों फुट ओवरब्रिज पर 16 सीसीटीवी कैमरे लगे।
यात्रियों की सुरक्षा और संदिग्ध गतिविधियों पर अब कड़ी नजर रखी जाएगी।
आरपीएफ पोस्ट में कंट्रोल रूम से कैमरों की गतिविधियों की निगरानी होगी।
जागरण संवाददाता, रायबरेली। रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था को और मजबूत किया गया है। स्टेशन के दोनों फुट ओवरब्रिज (एफओबी) पर कुल 16 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। अब प्लेटफार्म बदलने के लिए फुट ओवरब्रिज से आने-जाने वाले यात्रियों पर कैमरों के जरिए नजर रखी जाएगी।
स्टेशन मास्टर कार्यालय के पास बने फुट ओवरब्रिज पर सात सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।
वहीं, जीआरपी थाना के पास बने दूसरे फुट ओवरब्रिज पर नौ कैमरे लगाए गए हैं। कैमरों की मदद से एफओबी पर होने वाली गतिविधियों की लगातार निगरानी की जा सकेगी। इससे संदिग्ध गतिविधियों और यात्रियों की सुरक्षा से जुड़े मामलों पर नजर रखने में मदद मिलेगी।
चांज में भी उपयोगी
रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ के दौरान प्लेटफार्म बदलने के लिए बड़ी संख्या में लोग फुट ओवरब्रिज का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में दोनों एफओबी को सीसीटीवी की निगरानी में लाने से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होने की उम्मीद है। कैमरों में रिकार्ड होने वाले दृश्य आवश्यकता पड़ने पर जांच में भी उपयोग किए जा सकेंगे।
यह भी पढ़ें- यूपी में बनेंगे 35 रोड-फ्लाईओवर और बाईपास, आगरा-रामपुर सहित इन जिलों की सड़कों का होगा चौड़ीकरण
सीसीटीवी कैमरों की निगरानी के लिए कंट्रोल रूम आरपीएफ पोस्ट में बनाया गया है। यहां से फुट ओवरब्रिज पर लगे कैमरों की गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी। स्टेशन परिसर में निगरानी बढ़ाने के क्रम में इसे महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। टेलीकाम अवर अभियंता विक्रम ने बताया कि गुरुवार को सीसीटीवी कैमरे लगवा दिए गए हैं।
