रायबरेली में दुष्कर्म का आरोपित पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, बाएं पैर में लगी गोली
रायबरेली के सलोन में नौ साल की बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी मुन्ना कुरैशी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद ...और पढ़ें

HighLights
नौ साल की बच्ची से दुष्कर्म का मामला।
आरोपी मुन्ना कुरैशी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार।
जवाबी फायरिंग में आरोपी के पैर में लगी गोली।
संवादसूत्र, सलाेन (रायबरेली)। नौ वर्ष की बालिका से दुष्कर्म के आरोपित को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। कोडरी जंगल में छिपे आरोपित को जब पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ने का प्रयास किया तो उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी।
जवाबी फायरिंग में आरोपित के बाएं पैर में गोली लगी है, जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के लगभग 12 घंटों के भीतर ही पुलिस आरोपित तक पहुंच गई।
अपर पुलिस अधीक्षक आलोक कुमार सिंह ने बताया कि एक गांव निवासी व्यक्ति ने मंगलवार को शिकायत की कि उनकी नौ वर्षीय बच्ची घर के बाहर खेत की ओर शौच के लिए गई थी, जहां धरई गांव के मुन्ना कुरैशी ने उसे दबोच लिया और झाड़ियों में खींच कर उसके साथ घिनौनी वारदात की। घर पहुंची बच्ची की हालत देखकर परिवारजन घबरा गए।
तलाश में जुटी थी पुलिस
पूछे जाने पर बालिका ने अपने पिता को पूरी घटना बताई। शिकायत के आधार पर पाक्सो एक्ट, दुष्कर्म व एससी एसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज कर आरोपित की तलाश की जा रही थी। इसी दौरान देर रात मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपित कोडरी जंगल में छिपा है और भागने की फिराक में है। इस पर टीम ने घेराबंदी कर आरोपित को पकड़ने का प्रयास किया तो आरोपित ने भागने लगा।
पीछा करने पर आरोपित ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। इस पर टीम ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आरोपित मुन्ना कुरैशी के बाएं पैर में गोली लगी, जिससे वह घायल होकर गिर गया और टीम ने उसे दबोच लिया।
यह भी पढ़ें- लखनऊ में प्रॉपर्टी बेचने का झांसा देकर मां-बेटे ने व्यापारी को लगाया डेढ़ करोड़ का चूना, FIR दर्ज
इसके बाद उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपित के पास से एक तमंचा 315 बोर और एक खोखा बरामद किया गया है।
