लखनऊ में प्रॉपर्टी बेचने का झांसा देकर मां-बेटे ने व्यापारी को लगाया डेढ़ करोड़ का चूना, FIR दर्ज
लखनऊ में जमीन बेचने के नाम पर एक व्यवसायी से मां-बेटे सहित छह लोगों ने डेढ़ करोड़ रुपये की धोखाधड़ी ...और पढ़ें
-1787140059335_m.webp)
HighLights
व्यवसायी आरिफ खान से डेढ़ करोड़ की ठगी।
मां-बेटे सहित छह लोगों पर धोखाधड़ी का आरोप।
कैसरबाग कोतवाली में मुकदमा दर्ज, जांच जारी।
जागरण संवाददाता, लखनऊ। प्रतापगढ़ के कुंडा में रहने वाले व्यवसायी आरिफ खान से जमीन बेचने का झांसा देकर मां-बेटे ने अन्य लोगों के साथ मिलकर डेढ़ करोड़ रुपये ठग लिए। पीड़ित ने डीसीपी पश्चिम के आदेश पर कैसरबाग कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है।
पीड़ित ने तहरीर में बताया कि 2022 में उनकी मुलाकात कैसरबाग निवासी रजिया खातून, उनके बेटे आमिर मुस्तफा और मो. कामिल से हुई थी। रजिया वर्तमान में मुंबई में रहती हैं। पीड़ित से तीनों ने बताया कि विधानसभा मार्ग पर उनकी सम्पति है जिसे बेचने चाहते हैं। इसके बाद कामिल के भाई गुलाम मुर्तजा, बहन शाइस्ता और सिराज कुरैशी से उनकी मुलाकात कराई गई। सम्पति का सौदा डेढ़ करोड़ रुपये में हुआ और इकरार नामा भी हो गया। इस पर कांप्लेक्स बनना था।
क्या है आरोप?
मालिकाना हक का दावा करने वाले लोगों को नगर निगम में टैक्स जमा कर सम्पति उनके नाम दर्ज करना और विक्रय विलेख करना था। चार वर्ष बाद भी प्रक्रिया पूरी नहीं कराई गई। जांच में पता चला कि प्रापर्टी में कई अन्य पार्टनर भी हैं। पीड़ित को इस बात की जानकारी नहीं दी गई। आरोप है कि दो महीने पहले कामिल और उनके घरवालों ने उसे बुलाया।
यह भी पढ़ें- अब इग्नू से कर सकेंगे एक साल का पोस्ट ग्रेजुएट कोर्स, यूनिवर्सिटी ने लागू की नई व्यवस्था
उन्होंने अपने प्रतिनिधि तारिक को भेजा जहां उससे मारपीट की गई। पीड़ित ने कैसरबाग थाने में रजिया, आमिर, मुस्तफा, समेत छह नामजद व तीन-चार अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी,समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। इंस्पेक्टर अंजनी कुमार मिश्रा ने बताया कि छानबीन की जा रही है।
