विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रायबरेली में सिर्फ दो महीने में बह गई साढ़े तीन करोड़ से बनी सड़क, बारिश ने खोली गुणवत्ता की पोल

Published: Wed, 26 Aug 2026 10:58 PM (IST)

रायबरेली के महराजगंज में इन्हौना मार्ग पर नइया नाला पर दो माह पहले बना साढ़े तीन करोड़ का पुल पहली ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. महराजगंज में दो माह पहले बना पुल धंसा।

  2. साढ़े तीन करोड़ की लागत से बना था पुल।

  3. पहली बारिश में ही गुणवत्ता की खुली पोल।

संवादसूत्र, महराजगंज (रायबरेली)। इन्हौना मार्ग पर कैर गांव के पास नइया नाला पर करीब साढ़े तीन करोड़ रुपये की लागत से दो माह पहले बने पुल में बारिश से गहरा गड्ढा हो गया है, इससे मानक विहीन निर्माण की पोल खुल गई है। व्यस्त मार्ग पर क्षतिग्रस्त पुल के चलते किसी भी समय बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है।

ग्रामीणों के अनुसार, कैर नइया नाला काफी संकरा था। बारिश के दौरान जलनिकासी प्रभावित होने से आसपास जलभराव और आवागमन में परेशानी होती थी। समस्या के स्थायी समाधान के लिए करीब साढ़े तीन करोड़ रुपये की लागत से नया और चौड़ा पुल बनाया गया, लेकिन पहली ही बारिश में पुल के पास सड़क धंसने से इसकी गुणवत्ता की पोल खुल गई।

लोगों का आरोप है कि निर्माण के दौरान मानकों और गुणवत्ता की अनदेखी की गई, जिसके चलते बारिश का पानी और मिट्टी का कटान सड़क के लिए मुसीबत बन गया। ग्रामीणों ने मांग की है कि क्षतिग्रस्त हिस्से की तत्काल मरम्मत के साथ ही निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच भी कराई जाए।

यह भी पढ़ें- नेपाल में फंसे UP के लोगों की मदद के लिए योगी सरकार सतर्क, जारी किया हेल्प लाइन नंबर

पीडब्ल्यूडी के सहायक अभियंता राजेश यादव ने बताया कि सड़क धंसने की जानकारी है। उन्होंने कहा कि एक-दो दिन के भीतर कर्मचारियों की टीम भेजकर प्रभावित स्थान की मरम्मत करा दी जाएगी।