रायबरेली के डिग्री कॉलेज चौराहे पर नगर पालिका का छापा, फुटपाथ पर दुकानें लगाने वालों पर कार्रवाई
रायबरेली में नगर पालिका टीम ने डिग्री कॉलेज चौराहा क्षेत्र में फुटपाथ पर अवैध रूप से लगी 12 दुकानों पर छापा मारा। इस दौरान प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त की गई।

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।
HighLights
नगर पालिका टीम ने रायबरेली में फुटपाथ पर की कार्रवाई।
डिग्री कॉलेज चौराहा क्षेत्र में 12 अवैध दुकानों पर छापा।
प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त, दुकानदारों को नोटिस भेजने की तैयारी।
जागरण संवाददाता, रायबरेली। नगर पालिका परिषद की टीम ने डिग्री कालेज चौराहा क्षेत्र में फुटपाथ पर नियम विरुद्ध दुकान लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की। कर निर्धारण अधिकारी के नेतृत्व में पहुंची टीम ने अभियान चलाकर 12 दुकानों पर छापेमारी की। इस दौरान प्रतिबंधित पालीथिन का भी इस्तेमाल होते मिला, जिसे टीम ने जब्त कर लिया।
नगर पालिका की कार्रवाई से फुटपाथ पर दुकान लगाने वाले दुकानदारों में अफरातफरी मच गई। कर निर्धारण अधिकारी ललितेश सक्सेना, राजस्व निरीक्षक प्रशांत मिश्र के नेतृत्व में छह सदस्यीय टीम ने दुकानदारों को फुटपाथ पर अतिक्रमण कर दुकान लगाने से बचने की हिदायत दी। छापेमारी के दौरान करीब 1500 रुपये कीमत की पालीथिन बरामद की गई।
कई स्थानों पर बनती है जाम की स्थिति
टीम ने पालीथिन को जब्त कर लिया। कर निर्धारण अधिकारी ने बताया कि नगर पालिका क्षेत्र में फुटपाथ और सार्वजनिक स्थानों पर नियम विरुद्ध तरीके से दुकानें लगाने की शिकायतें मिल रही थीं। इससे राहगीरों को आवागमन में परेशानी होती है और कई स्थानों पर जाम की स्थिति भी बनती है।
यह भी पढ़ें- अयोध्या के छावनी में तेंदुए का खौफ, वन विभाग की टीम को चमका देकर बदल रहा लोकेशन; अब कहां आया नजर?
इसी को देखते हुए डिग्री कालेज चौराहा क्षेत्र में अभियान चलाया गया। उन्होंने बताया कि फुटपाथ पर दुकान लगाने वाले संबंधित दुकानदारों को नगर पालिका की ओर से नोटिस भी भेजे जाएंगे।
