विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दुष्कर्म के बाद प्रेगनेंट हुई किशोरी ने रास्ते में दिया बच्चे जन्म, कुछ ही देर बाद नवजात ने तोड़ा दम

Published: Fri, 13 Mar 2026 03:50 PM (IST)

रायबरेली के नसीराबाद में मानसिक रूप से बीमार किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। किशोरी गर्भवती हो ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

संवाद सूत्र, नसीराबाद (रायबरेली)। एक गांव निवासी मानसिक रूप से बीमार किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। बुधवार की रात किशोरी की वृद्ध मां उसे लेकर सीएचसी पहुंची, जहां से किशोरी को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। लेकिन महिला उसे वापस घर ले जा रही थी कि रास्ते में किशोरी का प्रसव हो गया।

कुछ ही देर बाद हुई नवजात की मौत

कुछ देर बाद ही नवजात की मौत हो गई। पीड़िता की मां ने एक व्यक्ति पर किशोरी से दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए शिकायत की है। प्रभारी थानाध्यक्ष करुणा शंकर तिवारी का कहना है कि फारेंसिक टीम को जांच के लिए बुलाया गया है।

यह भी पढ़ें- जादू-टोने के शक में बुजुर्ग को उतारा मौत के घाट, दो आरोपित गिरफ्तार; एक फरार

प्रसूता को इलाज के लिए अस्पताल भेजा जा रहा हैं। तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।