गंगा स्नान मेला : कार्तिक पूर्णिमा पर राजा भागीरथ की तपोस्थली पर दिखेगा आस्था-संस्कृति का संगम, लगेगा श्रद्धालुओं का जमघट
रायबरेली में कार्तिक पूर्णिमा पर गोकर्ण ऋषि व राजा भागीरथ की तपोस्थली पर तीन दिवसीय गंगा स्नान मेले का आयोजन ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल गूगल Gemini की मदद से बनाया गया है।
HighLights
रायबरेली में तीन दिवसीय कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान मेला आयोजित।
लाखों श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगाएंगे, सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे।
स्वच्छता, सुरक्षा और पॉलिथीन प्रतिबंध के विशेष इंतजाम किए गए।
संवाद सूत्र, रायबरेली। कार्तिक पूर्णिमा पर गोकर्ण ऋषि व राजा भागीरथ की तपोस्थली तथा दक्षिण वाहिनी मां गंगा घाट पर लगने वाला गंगा स्नान मेला आस्था, श्रद्धा और भारतीय सनातन परंपराओं का प्रतीक है। जनपद में डलमऊ के बाद इस घाट को द्वितीय गंगा घाट होने का गौरव प्राप्त है।
प्रतिवर्ष लगने वाला गंगा स्नान मेला अब केवल धार्मिक आयोजन ही नहीं, बल्कि संस्कृति महोत्सव बन चुका है। जो सामाजिक एकता व परंपराओं का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत करता है। इस तीन दिवसीय मेले में पालिथीन पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध के साथ स्वच्छता को 80 सफाई कर्मयोगियों की तैनाती की जाएगी।
क्षेत्र के अलावा अमेठी, सुल्तानपुर व प्रतापगढ़, फतेहपुर, कौशांबी आदि जनपदों से लाखों की संख्या में श्रद्धालु तीन दिनों तक चलने वाले इस भव्य आयोजन में शामिल होते हैं। लोग गंगा में आस्था की डुबकी लगाकर सत्यनारायण कथा व अपने बच्चों के मुंडन संस्कार, पितरों का तर्पण आदि करते हैं। शाम को गंगा आरती व दीपदान में सामिल होकर अद्भुत नजारों का भी आनंद लेते हैं।
प्रतिबंधित करने का लिया निर्णय
प्रत्येक वर्ष तहसील प्रशासन द्वारा करीब 100 एकड़ से अधिक भूमि पर कार्तिक पूर्णिमा मेले का आयोजन होता है। गंगा किनारे तक श्रद्धालुओं की आवाजाही के लिए चौड़ी पक्की सड़क बनाए जाने के साथ-साथ स्ट्रीट लाइट लगाए जाने का काम भी शुरू हो गया है। मेला अवधि में गंगा को प्रदूषण से मुक्त रखने के लिए तहसील प्रशासन ने मेला क्षेत्र में पॉलिथीन का प्रयोग पूरी तरह से प्रतिबंधित करने का निर्णय लिया है।
लोगों को जागरूक करने के लिए मेला क्षेत्र में पॉलिथीन का प्रयोग न करने और पकड़े जाने की स्थिति में कार्यवाही किए जाने संबंधित नोटिस लगाए जाने की योजना बनाई जा रही है। इसके अलावा मेले में सफाई व्यवस्था के लिए 80 कर्मयोगियों की ड्यूटी लगाई गई है। यह सफाई कर्मी मेला अवध में शिप्टों (पाली) में ड्यूटी करेंगे। कूड़ा करकट निस्तारण के लिए मेला परिक्षेत्र में 100 से अधिक कूड़ेदान भी रखे जाएंगे।
एसडीएम विवेक राजपूत ने बताया कि मेले से पूर्व सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त कर ली जाएंगी। मेला स्थल तक पहुंचने वाले सभी मार्गों को दुरुस्त कराने के साथ ही घाट पर गहरे पानी के बोर्ड लगवाने, नव की व्यवस्था करने तथा मेला स्थल पर निगाह रखने के लिए वाच टावर बनवाने के निर्देश दिए हैं।
यह भी पढ़ें- शिक्षक भर्ती में विसंगति पर अभ्यर्थियों ने RLD कार्यालय के बाहर लगाई झाड़ू, जयंत चौधरी से की ये डिमांड
मेले में असामाजिक तत्वों पर नजर रखने के लिए मुख्य स्थान पर सीसीटीवी कैमरे लगवाए जाएंगे हैं। जाम की स्थिति उत्पन्न न हो इसको लेकर मेले में छोटे बड़े वाहनों का प्रवेश का वर्जित करते हुए जगह-जगह वाहन स्टैंड की व्यवस्था कराई जाएगी।
खूब होती है खरीदारियां
कार्तिक पूर्णिमा पर्व पर क्षेत्र समेत विभिन्न जनपदों से करीब आठ लाख से अधिक श्रद्धालु गंगा स्नान के साथ मेले का लुफ्त उठाने आते हैं। यह गंगा स्नान मेला केवल धार्मिक आयोजन ही नहीं, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था का भी केंद्र बन गया है। रेतीले पठार पर सजे बाजार में बच्चों से लेकर महिलाओं तक सभी वर्गों के लिए आकर्षक सामग्री उपलब्ध रहती है। लकड़ी के खिलौने, मिट्टी के बर्तन, पूजा सामग्री, आभूषण, कपड़े, मिठाइयां और झूले लगते हैं। बच्चे झूलों का आनंद लेते हैं, जबकि महिलाएं और युवतियां सौंदर्य प्रसाधन से लेकर घरेलू सामानों की खरीददारी करती हैं।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।