विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रायबरेली में ट्रेन में चढ़ने के लिए पटरियों पर दौड़े यात्री, लोगों की जान आफत में देख लोको पायलट ने रोकी मालगाड़ी

Published: Thu, 02 Apr 2026 06:34 PM (IST)

रायबरेली रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की लापरवाही से बड़ा हादसा टल गया। लखनऊ-वाराणसी इंटरसिटी एक्सप्रेस खड़ी थी, तभी कई यात्री ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, रायबरेली। रेलवे स्टेशन पर गुरुवार को बड़ी लापरवाही के चलते कई यात्रियों की जान खतरे में पड़ गई। लखनऊ से बनारस जाने वाली गाड़ी संख्या 15108 लखनऊ-वाराणसी इंटरसिटी एक्सप्रेस दोपहर करीब 2.30 बजे प्लेटफार्म नंबर दो पर खड़ी थी। इसी दौरान कई यात्री प्लेटफार्म नंबर एक से सीधे रेल पटरियों को पार कर ट्रेन पकड़ने के लिए दौड़ पड़े।

उधर, प्रतापगढ़ की ओर से लखनऊ जा रही एक मालगाड़ी प्लेटफार्म नंबर दो की मुख्य लाइन पर पहुंच गई। मालगाड़ी के लोको पायलट ने यात्रियों को सचेत करते हुए लगातार हार्न बजाया, लेकिन कुछ लोग पटरी से हटने में देरी करते रहे।

इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोका 

स्थिति गंभीर होते देख लोको पायलट ने तत्परता दिखाते हुए इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोक दिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद स्टेशन पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

आरपीएफ पोस्ट प्रभारी एके सिंह का कहना है कि यात्री अपनी जान जोखिम में डालकर पटरियां पार न करें और केवल फुटओवर ब्रिज का ही इस्तेमाल करें। इस तरह की लापरवाही कभी भी जानलेवा साबित हो सकती है।