विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रायबरेली: मालगाड़ी की 35 बोगियों में लटक रही थीं रस्सियां, 2 के पहिये हुए जाम; दो घंटे रोकी ट्रेन

Published: Tue, 06 Oct 2026 05:30 PM (IST)

रायबरेली रेलवे स्टेशन पर 58 बोगियों वाली एक मालगाड़ी को करीब दो घंटे तक रोकना पड़ा, क्योंकि उसमें कई खामियां पाई गईं। 35 बोगियों में रस्सियां रगड़ती मिलीं।

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

HighLights

  1. रायबरेली स्टेशन पर मालगाड़ी को दो घंटे तक रोका गया।

  2. 35 बोगियों में रस्सियां रगड़ती मिलीं, पहिए जाम हो गए।

  3. रेलवे टीम ने सभी खामियां दूर कर ट्रेन को आगे बढ़ाया।

जागरण संवाददाता, रायबरेली। प्रतापगढ़ की ओर से कुंदनगंज स्टेशन जा रही 58 बोगियों वाली मालगाड़ी में मंगलवार को कई खामियां मिलने से रेलवे स्टेशन पर उसे करीब दो घंटे रोकना पड़ा। जांच के दौरान मालगाड़ी की 35 बोगियों में रस्सियां नीचे की ओर रगड़ती मिलीं। वहीं चार बोगियों में लगी पल्लियां नीचे लटक रही थीं। दो बोगियों के पहियों में पल्लियां फंसी होने पर पहिया जाम हो गए।

मालगाड़ी के स्टेशन पहुंचने पर रेलवे कर्मचारियों ने खामियां देखीं तो इसकी सूचना संबंधित अधिकारियों को दी गई। इसके बाद कैरिज एवं वैगन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने मालगाड़ी की बोगियों का निरीक्षण कर नीचे लटक रही रस्सियों और पल्लियों को ठीक कराया। पहियों में फंसी पल्लियों को भी सावधानीपूर्वक निकालकर स्थिति सामान्य की गई।

स्टेशन मास्टर सरोज ने बताया कि मालगाड़ी को आगे रवाना करने से पहले सभी संबंधित बोगियों की दोबारा जांच की गई, ताकि रास्ते में किसी तरह की दुर्घटना की आशंका न रहे। खामियां दूर करने और पूरी तरह संतुष्ट होने के बाद मालगाड़ी को करीब दो घंटे बाद कुंदनगंज स्टेशन की ओर रवाना किया गया।

यह भी पढ़ें- ज्ञानवापी मस्जिद: वुजूखाना के ASI सर्वे की याचिका पर इलाहाबाद हाईकोर्ट में सुनवाई टली, 30 नवंबर को होगी अगली हियरिंग

मालगाड़ी के रोके जाने से स्टेशन पर रेल परिचालन की निगरानी बढ़ा दी गई। कैरिज एवं वैगन विभाग की टीम ने बोगियों की जांच के दौरान सुरक्षा मानकों का विशेष ध्यान रखा।