विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रायबरेली में किसान के बेहोश होने पर बिना कार्रवाई लौटी रेवेन्यू टीम, 10 लोगों पर केस दर्ज

Published: Sat, 05 Sep 2026 10:54 PM (GMT+05:30)

रायबरेली के पूरे बाबू गांव में चकरोड से अतिक्रमण हटाने गई राजस्व टीम को किसान के बेहोश होने पर बिना ...और पढ़ें

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

HighLights

  1. रायबरेली में चकरोड से अतिक्रमण हटाने गई थी टीम।

  2. कार्रवाई के दौरान किसान गया प्रसाद खेत में बेहोश।

  3. सरकारी कार्य में बाधा डालने पर दस लोगों पर केस।

संवाद सूत्र, डीह (रायबरेली)। पूरे बाबू गांव में शनिवार को खड़ी धान की फसल कटवाने पहुंची राजस्व और पुलिस टीम को उस समय बैरंग लौटना पड़ा, जब कार्रवाई के दौरान किसान बेहोश होकर खेत में गिर गया। हल्का लेखपाल ने दस लोगो के विरुद्ध सरकारी कार्य में बाधा डालने की तहरीर दी।

पोठई निवासी एक व्यक्ति ने जिलाधिकारी से शिकायत की थी कि गांव के गया प्रसाद और रामकृष्ण व राम फेर ने चकरोड की जमीन पर धान की फसल लगाकर अवैध कब्जा कर लिया, जिससे गांव में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो रही है।

शनिवार को राजस्व व विकास विभाग की टीम पुलिस बल के साथ अतिक्रमण हटाने पहुंची। किसान गया प्रसाद और उनके परिजन अतिक्रमण हटवाने का विरोध करने लगे। इसी दौरान गया प्रसाद बेहोश हो गए। इसके चलते अधिकारी बिना कार्रवाई ही वापस चले गए।

यह भी पढ़ें- लखनऊ : गोमती का पानी तराई और खेतों तक पहुंचा, सई के उफान ने बढ़ाई किसानों की चिंता

मामले में लेखपाल सुनील कुमार ने दस लोगो के विरुद्ध तहरीर दी। प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र मोहन सरोज ने बताया कि केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।