विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कपड़ा सफेद करने वाला केमिकल मिलाकर बना रहे थे नकली पनीर, रायबरेली में पकड़ी गई अवैध फैक्ट्री

Published: Tue, 24 Nov 2026 01:59 PM (IST)

रायबरेली के अघौरा गांव में खाद्य सुरक्षा विभाग ने एक नकली पनीर फैक्ट्री का पर्दाफाश किया। 

नकली पनीर की फाइल फोटो। (तस्वीर- जागरण आर्काइव)

नकली पनीर की फाइल फोटो। (तस्वीर- जागरण आर्काइव)

HighLights

  1. अघौरा गांव में नकली पनीर फैक्ट्री का भंडाफोड़।

  2. पनीर बनाने में कपड़ों वाला टीनोपाल केमिकल उपयोग।

  3. खाद्य सुरक्षा टीम ने मौके पर पनीर नष्ट किया।

जागरण संवाददाता, रायबरेली। अघौरा गांव में नकली पनीर बनाई जा रही थी। इस पनीर को बनाने में केमिकल टीनोपाल का इस्तेमाल किया जा रहा था। इस केमिकल का प्रयोग कपड़ों में सफेदी लाने में होता है।

खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी में इसका राजफाश हुआ है। टीम ने मौके से बड़ी मात्रा में नकली पनीर बरामद कर नष्ट कराया। यहां तैयार पनीर की सप्लाई रायबरेली के अलावा गैर जनपदों में भी की जाती थी।
अघौरा निवासी एक व्यक्ति पर कथित रूप से इस फैक्ट्री का संचालन करने का आरोप है।

सोमवार की रात सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा मानिकचंद सिंह के नेतृत्व में टीम ने छापेमारी की। जांच के दौरान पनीर बनाने में कपड़ों को सफेद करने वाले टीनोपाल सहित अन्य केमिकल के इस्तेमाल की बात सामने आई। यह केमिकल खाद्य पदार्थों में इस्तेमाल के लिए नहीं है।

टीम ने मौके पर तैयार बड़ी मात्रा में पनीर को नष्ट कराया और आवश्यक नमूने भी एकत्र किए। सहायक आयुक्त ने बताया कि अघौरा में नकली पनीर बनाने की फैक्ट्री संचालित होने की जानकारी मिली थी।

जिसको लेकर कार्रवाई की गई है। प्रभारी निरीक्षक श्याम कुमार पाल का कहना है कि लखनऊ से खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम आई थी। टीम नमूने अपने साथ ले गई है। विभाग की ओर से तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- मुरादाबाद में 'प्रेस' लिखी कार में मिला 550 किलो नकली पनीर, JCB से कराया गया जमीन में दफन

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।