विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कंटेनर की टक्कर से दो छात्रों की मौत; साइकिल सवार छात्रा की हालत गंभीर; लोगों ने जाम की सड़क

Published: Thu, 12 Mar 2026 06:30 PM (IST)

सलोन, रायबरेली में एक अनियंत्रित कंटेनर ने साइकिल सवार छात्रा को टक्कर मार दी, जिससे वह आगे चल रही बाइक ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. अनियंत्रित कंटेनर ने साइकिल सवार छात्रा को टक्कर मारी।

  2. हादसे में दो छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई।

  3. ग्रामीणों ने राजमार्ग जाम कर चार घंटे प्रदर्शन किया।

संवाद सूत्र, सलोन (रायबरेली)। रायबरेली-प्रतापगढ़ राजमार्ग पर सलोन के नूरुद्दीनपुर गांव के पास गुरुवार को अनियंत्रित कंटेनर ने साइकिल सवार छात्रा को टक्कर मार दी। हादसे में छात्रा की साइकिल आगे चल रही बाइक से जा टकराई, जिससे बाइक सवार दो छात्र सड़क पर गिर और कंटेनर उन्हें रौंदते हुए निकल गया। वहीं छात्रा भी कंटेनर के नीचे दबने से गंभीर रूप से घायल हो गई।

नाराज ग्रामीणों ने करीब चार घंटे तक राजमार्ग जाम कर प्रदर्शन की। पुलिस अधिकारियों ने किसी तरह उन्हें समझाकर शांत कराया। प्रतापगढ़ जनपद के रेहुआ लालगंज अझारा निवासी मोहम्मद आलम व पूरे खुदाबक्श अगई के रहने वाले महफूज इंटरमीडिएट के छात्र थे। वे करहिया बाजार स्थित कंप्यूटर सेंटर में कंप्यूटर सेंटर में पढ़ाई करते थे। गुरुवार को दोनों छात्र कंप्यूटर क्लास के बाद बाइक से घर लौट रहे थे। वहीं मटियारा अगई की रहने वाली साक्षी गिरी भी कोचिंग से वापस घर जा रही थी।

अनियंत्रित कंटेनर ने साइकिल को मारी टक्कर

बताया जा रहा है कि रायबरेली-प्रतापगढ़ राजमार्ग पर नूरुद्दीनपुर गांव के पास अनियंत्रित कंटेनर ने साक्षी की साइकिल में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से साइकिल अनियंत्रित होकर आगे चल रही छात्रों की बाइक से जा टकराई और साक्षी व दोनों छात्र सड़क पर गिर गए। इस दौरान कंटेनर ने तीनों को कुचल दिया।

हादसे में महफूज व मोहम्मद आलम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि साक्षी गंभीर रूप से घायल हो गईं। उसे गंभीर अवस्था में लालगंज अझारा स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना से अफरा तफरी मच गई। जानकारी होते ही परिवारजन समेत बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्रित हो गए। आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया और पुलिस प्रशासन के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए कार्रवाई की मांग करने लगे। इस पर एसडीएम चंद्र प्रकाश, क्षेत्राधिकारी यादवेंद्र बहादुर पाल, तहसीलदार कई थानों की फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे।

यह भी पढ़ें- जालौन में किराए पर कमरा लेने आई महिला से सिपाही ने किया दुष्कर्म का प्रयास, मुकदमा दर्ज

अधिकारियों के समझाने पर ग्रामीणों का गुस्सा शांत हुआ। इस दौरान करीब चार घंटे तक यातायात बाधित रहा। सीओ का कहना है कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। वाहन को कब्जे में लेकर चालक की तलाश की जा रही है। मृतक महफूज के पिता यूनुस की तहरीर पर कंटेनर चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है।